छत्तीसगढ़ - मेगा ब्लाक बनी यात्रियों के लिए मुसीबत , चिलचिलाती धूप में ट्रेनों का इंतजार करने को हुए मजबूर

रायपुर , 07-05-2023 5:49:24 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - मेगा ब्लाक बनी यात्रियों के लिए मुसीबत , चिलचिलाती धूप में ट्रेनों का इंतजार करने को हुए मजबूर
रायपुर 07 मई 2023 - रायपुर रेलवे स्टेशन में गुरुवार सुबह से शुरू हुए मेगा ब्लाक के चौथे दिन रविवार को भी परेशानी झेलनी पड़ी। अपनी ट्रेनें पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंचे यात्रियों को बस में बैठकर उरकुरा रेलवे स्टेशन जाना पड़ा। इधर लंबे समय से एक्सप्रेस ट्रेनों के घंटों लेट आने-जाने के कारण पहले से यात्री परेशान हैं, तो वहीं मेगा ब्लाक ने यात्रियों की परेशानी और बढ़ा दी है।

अधिकांश एक्सप्रेस ट्रेनों को आंधे घंटे से लेकर एक-एक घंटे तक किसी भी स्टेशन के आसपास के इलाके में रोक दिया जा रहा है। इसके कारण सपरिवार सफर करने वाले यात्री खासे परेशान हो रहे हैं। न तो उन्हें खाने-पीने की सामाग्री मिल पा रही है न ही समय पर अपने घर पहुंच पा रहे हैं।

रायपुर रेलवे स्टेशन सेक्शन में सात दिनों के मेगा ब्लाक के कारण रोज हजारों यात्री चिलचिलाती धूप में परेशान है। पसीने से तरबतर होकर यात्रियों को घंटों लेट से पहुंच रही ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है। मुंबई एवं हावड़ा तरफ की ज्यादातर ट्रेनें पांच से सात घंटे देरी से आ जा रही है। मेगा ब्लाक के कारण रायपुर के बजाए उरकुरा स्टेशन में ट्रेनों को ठहराव दिया गया है, ऐसे में यात्रियों को उरकुरा से ट्रेन पर सवार होना पड़ रहा है।

रेलवे मंडल के अधिकारियों ने बताया कि हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग में रेल विस्तार के चलते 20 से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द हैं। उरकुरा में सभी ट्रेनों का ठहराव निर्धारित किया गया है। जिसकी वजह से प्लेट फार्म और आउटर इलाके में घंटो ट्रेनें खड़ी हो रही है। एक्सप्रेस से लेकर लोकल ट्रेने दो से लेकर आठ-आठ घंटे लेट पहुंच रही है। इसके कारण सफर करने वाले यात्रियों को खाना-पानी तक नसीब नहीं हो पा रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH