छत्तीसगढ़ - अनवर ढेबर को स्पेसल कोर्ट ने इतने दिन के लिए ED की हिरासत में भेजा
रायपुर , 06-05-2023 11:38:22 PM
रायपुर 06 मई 2023 - मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने महापौर एजाज ढेबर के बड़े भाई होटल कारोबारी अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उन्हें विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में पेश किया गया। ईडी ने ढेबर को 14 दिन की रिमांड पर देने की मांग की है। और 4 दिन की रिमांड मिली है। अनवर ढेबर को वीआईपी रोड स्थित होटल ग्रैंड इम्पेरिया परिसर से गिरफ्तार किया गया।
















