रायपुर में मेगा ब्लाक का असर , सात से आठ घंटे लेट चल रही ट्रेनें , तीन दिन में चार हजार टिकट रद्द

रायपुर , 05-05-2023 5:49:07 PM
Anil Tamboli
रायपुर में मेगा ब्लाक का असर , सात से आठ घंटे लेट चल रही ट्रेनें , तीन दिन में चार हजार टिकट रद्द
रायपुर 05 मई 2023 - छत्तीसगढ़ के रायपुर रेलवे स्टेशन में मेगा ब्लाक शुरू होने के कारण यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। सात से आठ घंटे कई एक्सप्रेस ट्रेनों के लेट आने के कारण यात्रियों को मजबूरी में टिकट रद कराने काउंटर पर आना पड़ा। पिछले तीन दिनों में चार हजार से अधिक यात्रियों ने अपना कंफर्म टिकट रद कराया है।

रायपुर स्टेशन के यार्ड के आधुनिकरण के लिए ही सात दिनों का मेगा ब्लाक रेलवे लिया है। इस दौरान एक भी ट्रेन गुरूवार को रायपुर स्टेशन में नहीं आई। साउथ बिहार एक्सप्रेस जहां बिलासपुर से वहीं गरीब रथ और दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस उसलापुर से और सारनाथ , बरौनी एक्सप्रेस , रायपुर - शिकंदराबाद एक्सप्रेस सहित रायपुर से चलने वाली लोकल ट्रेनें दुर्ग स्टेशन से रवाना हुई।

एलटीटी और दानापुर एक्सप्रेस के लेट होने के कारण उरकुरा से सरोना बाइपास से आगे के लिए रवाना किया गया। वहीं टाटा इतवारी भी अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। रायपुर रेलवे स्टेशन से लेकर वाल्टेयर रेललाइन के आरवीएच कालोनी तक सुबह से रेलवे के तकनीकी कर्मचारियों का गैंग केबलिंग डालने, दूसरी रेललाइन को स्टेशन तक जोड़ने में जुटा हुआ है।

रेलवे मंडल के अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन में ब्लाक के कारण रायपुर स्टेशन आने वाली सभी 65 ट्रेनें उरकुरा स्टेशन से मालगाड़ी लाइन से 10 मई तक चलेंगी। वहीं 32 ट्रेनों को गतंव्य से पहले उसलापुर, बिलासपुर, दुर्ग और महासमुंद रेलवे स्टेशनों में रोक दिया जाएगा और इन्हीं स्टेशनों से वापस चलाने का निर्णय रेलवे प्रशासन ने लिया है। इसलिए रायपुर स्टेशन के यात्रियों को या तो उरकुरा स्टेशन में ट्रेनें मिलेंगी या फिर बसों से लोग दुर्ग,बिलासपुर और महासमुंद से सफर कर पाएंगे। इस काम के पूरा होते ही ट्रेनों की निर्धारित समय और रफ्तार में तेजी आएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH