छत्तीसगढ़ - बारिश भी नहीं रोक पाई इनकी शादी , छाता ओढ़कर दूल्‍हा और दुल्‍हन ने लिए फेरे , तश्वीर वायरल

रायपुर , 02-05-2023 1:07:58 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बारिश भी नहीं रोक पाई इनकी शादी , छाता ओढ़कर दूल्‍हा और दुल्‍हन ने लिए फेरे , तश्वीर वायरल
रायपुर 01 मई 2023 - इंटरनेट मीडिया में अनोखी शादी का एक मजेदार वीडियो सामने आया है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो में दूल्‍हा-दुल्‍हन भारी बारिश के बीच छाता ओढ़कर फेरे लेते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं वीडियो में आसपास मौजूद लोगों के हंसने और जल्‍दी-जल्‍दी फेरे लगाने की आवाज आ रही है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पंडरिया इलाके का है। अब इस अनोखी शादी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ लोग इस वीडियो को मुंगेली जिले का बता रहे हैं। हालांकि यह वीडियो किस जगह का है, इसकी स्‍पष्‍ट जानकारी नहीं है।

दरअसल, मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। गर्मी के सीजन में मानसून जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। पिछले पांच दिनों से प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इसी बीच एक अनोखी शादी का यह वीडियो सामने आया। इस शादी में भारी बारिश के बीच दूल्‍हा-दुल्‍हन ने छाता ओढ़कर फेरे लिए।

वीडियो में आ रही आवाज के अनुसार मंडप के आसपास बैठे लोग तालियां बजा रहे हैं। कुछ लोग दूल्‍हा-दुल्‍हन को देखकर हंस रहे हैं। दरअसल, मंडप के ऊपर पत्तियां बिछाई जाती हैं। लेकिन ऐसा नहीं होने की वजह से बारिश का पानी नीचे आ रहा था। ऐसे में दूल्‍हा-दुल्‍हन को बारिश के बीच छाता ओढ़कर फेरे लेने पड़े।

वायरल वीडियो को लेकर यह कहा जा रहा है कि शादी की रस्में पूरी हो गई थीं। मगर फेरे नहीं हो पाए थे। इस वजह से घर के लोगों ने इस तरह से बरसते पानी में फेरे करवाने का फैसला किया था।

ताज़ा समाचार

सक्ती -  दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त
छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त
छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड
प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो पेड़ो पर लगाया प्रतिबंध, अब नही रोपे जाएंगे इस पेड़ के पौधे
छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो पेड़ो पर लगाया प्रतिबंध, अब नही रोपे जाएंगे इस पेड़ के पौधे
छत्तीसगढ़ - महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
ब्लाऊज को लेकर गांव में भारी बवाल, दो पक्षो के बीच जमकर चला लाठी और राड, कई लोग घायल
ब्लाऊज को लेकर गांव में भारी बवाल, दो पक्षो के बीच जमकर चला लाठी और राड, कई लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दुर्ग और बलरामपुर के बाद इस जिले में हो रही थी अफीम की खेती, डेढ़ एकड़ में लगा था अफीम का फसल
छत्तीसगढ़ - दुर्ग और बलरामपुर के बाद इस जिले में हो रही थी अफीम की खेती, डेढ़ एकड़ में लगा था अफीम का फसल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH