छत्तीसगढ़ में 02 मई तक बारिश की चेतावनी , मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज व यलो अलर्ट

रायपुर , 01-05-2023 3:26:25 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में 02 मई तक बारिश की चेतावनी , मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज व यलो अलर्ट
रायपुर 30 अप्रैल 2023 - इस वर्ष का अप्रैल माहभर का तापमान पिछले वर्षों की तुलना में मानसून जैसा ही रहा। जहां वैशाख मास यानी कि अप्रैल में तेज धूप के साथ लू चलने लगती है, लेकिन इस बार मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। गर्मी के सीजन में ही मानसून सा नजारा देखने मिल रहा है। रविवार को भी दिन भर धूप नहीं निकली और सुबह से ही तेज हवाओं ने लोगों को ठंडक पहुंचाई।

आसमान पर काली घटाएं घिर आई और इसके बाद बादलों की गडगड़हाट के साथ झमाझम वर्षा होने लगी। रायपुर सहित आस-पास के क्षेत्र में आधे घंटे तक घुमड़-घुमड़ कर वर्षा होती रही। कई इलाकों में हुई तेज बारिश का पानी सड़कों पर भी भरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार की शाम से रात तक 21.7 मिलीमीटर वर्षा रायपुर में दर्ज की गई।

वहीं, मार्च, अप्रैल के दौरान एक इंच से ज्यादा वर्षा हो चुकी है। रायपुर सहित प्रदेश में दो मई तक इसी तरह वर्षा होने की संभावना है। रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान भी लुड़क गया, जो कि 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम पारा सामान्य से 16 डिग्री कम रहा।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अरब सागर में चक्रवाती सर्कुलेश बना हुआ है। जहां से लेकर दक्षिणी छत्तीसगढ़ तक एक ट्रफ लाइन है। एक द्रोणिका विदर्भ से तमिलनाडु तक स्थित है। उसके प्रभाव की वजह से प्रदेश में वर्षा हो रही है, दो मई तक रायपुर सहित सभी संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा जारी रहने की संभावना है। इसके बाद तीन मई के बाद मौसम धूप, बादल और वर्षा होने की संभावना है। बहरहाल मौसम में बदलाव के चलते गर्मी का असर बेहद कम हो गया है।

इन जिलों में आरेंज अलर्ट

रायगढ़, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर एवं इनसे लगे आसपास के जिलों के लिए आरेंज अलर्ट।

इन जिलों के लिए यलो अलर्ट

बिलासपुर, मुंगेली, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, बस्तर, सुकमा सहित इनके आसपास लगे हुए जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH