नंदकुमार साय को कांग्रेस ज्वाइन करने का ऑफर , खाद्य मंत्री ने साय के इस्तीफे को लेकर कही यह बात
रायपुर , 01-05-2023 2:53:45 AM
रायपुर 30 अप्रैल 2023 - कद्दावर आदिवासी नेता नंदकुमार साय के इस्तीफे के बाद छत्तीसगढ़ में सियासी पारा चढ़ गया है और कांग्रेस इस मौके को हाथ से नही देना चाह रही है यही वजह है कि नंदकुमार साय के इस्तीफा देते ही कांग्रेस ने उन्हें कांग्रेस में आने का ऑफर भी दे दिया। मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि नंदकुमार साय की कद्र भाजपा में नहीं हो रही थी, इसलिए वो काफी आहत थे। कांग्रेस में उनका सम्मान होगा, उनका विचार काफी कुछ कांग्रेस से मिलता है। आरक्षण के मुद्दे पर भी वो पार्टी के साथ थे। अमरजीत ने कहा कि नंदकुमार साय अगर कांग्रेस में आते हैं, तो अच्छा रहेगा।
वहीं पार्टी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि भाजपा ने हमेशा नंदकुमार साय का इस्तेमाल किया। कांग्रेस में अगर वो आना चाहते हैं तो पार्टी उनका स्वागत करेगी। वो भाजपा के वरीष्ठ और अनुभवी नेता थे, लेकिन पार्टी ने उनके साथ साजिश किया।
















