चमोली में पहाड़ से गिरा मलबा , बद्रीनाथ हाईवे बंद , श्रीनगर में रोके गए श्रद्धालु

उत्तराखंड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
चमोली में पहाड़ से गिरा मलबा , बद्रीनाथ हाईवे बंद , श्रीनगर में रोके गए श्रद्धालु
चमोली 30 अप्रैल 2023 - उत्तराखंड में चमोली के पास पहाड़ से मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ हाईवे बंद कर दिया गया है. सड़क पर पहाड़ का मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित है. चमोली पुलिस के मुताबिक, कोतवाली चमोली क्षेत्र के बाजपुर में पहाड़ से मलबा आने के कारण बद्रीनाथ हाईवे को बंद कर दिया गया है. जिसकी वजह से वाहन रास्ते में ही रुके हुए हैं. बता दें कि उत्तराखंड के केदारनाथ और बद्रीनाथ में खराब मौसम तीर्थ यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है.

जानकारी के मुताबिक, केदारनाथ और बद्रीनाथ में खराब मौसम की वजह से श्रीनगर पुलिस की ओर से एहतियातन चारधाम यात्रा रोक दी गई है. श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए श्रीनगर में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. मौसम ठीक होने और बद्रीनाथ हाईवे से मलबा हटने के बाद यात्रियों को आगे जाने की इजाजत दी जाएगी।

बता दें कि बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी का दौर जारी है. बीते दिन यानी शनिवार को भी बर्फबारी और बारिश हुई है. मौसम विभाग (IMD) ने उत्तराखंड के कई इलाकों में आज यानी 30 अप्रैल और एक मई को भी बारिश एवं बर्फबारी की संभावना जताई है।

गौरतलब है कि हर साल देश के अलग-अलग राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ - बद्रीनाथ धाम के दर्शन करते हैं. इस बार भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचे हैं. प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं लेकिन इन सबके बीच बदलता मौसम चारधाम यात्रा में बाधक बन रहा है।

27 अप्रैल को भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद देश के चार सबसे पवित्र स्थलों गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा शुरू हो गई है. यात्रा शुरू होने के साथ ही राज्य पुलिस ने भी तीर्थयात्रियों को सभी प्रकार की सहायता देने और उन्हें पवित्र स्थलों तक पहुंचने में मदद करने के लिए कदम उठाए हैं।

ताज़ा समाचार

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH