छत्तीसगढ़ में रियल दृश्यम 2 , दो आरोपियों ने हत्या कर लाश दृश्यम 2 की तरह लगाया ठिकाना

रायपुर , 27-04-2023 10:12:38 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में रियल दृश्यम 2 , दो आरोपियों ने हत्या कर लाश दृश्यम 2 की तरह लगाया ठिकाना
रायपुर 27 अप्रैल 2023 - राजधानी रायपुर में पैसों के लिए दो युवकों ने एक कैब ड्राइवर की हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को घर के ही आंगन में दफना दिया। 11 दिन बाद मामले का खुलासा हुआ है। फिल्म दृश्यम 2 की तरह आरोपियों ने मृतक के मोबाइल को दूसरे स्थान पर फेंक दिया। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के अनुसार पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र निवासी सुनील वर्मा टैक्सी चालक था। सुनील की स्वीफ्ट डिजायर कार को अक्सर अभनपुर के रहने वाले राकेश कुर्रे और तपन बांधे नामक युवक बुक किया करते थे। 14 अप्रैल को भी सुनील बुकिंग में गया था लेकिन वह नहीं लौटा। घर वालों ने अभनपुर थानें में इसकी शिकायत की। जांच में पता चला कि, सुनील की कार अक्सर अभनपुर निवासी राकेश और तपन बुक किया करते थे। दोनों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो इन दोनों पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ शुरू की तो दोनों ने जुर्म कबुल कर लिया।

आरोपियों ने बताया कि उन्हे पैसों की जरूरत थी। इसलिए दोनों ने मिलकर कार लूटने की प्लानिंग की और हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया 14 अप्रैल को दोनों आरोपियों ने सुनील को बुलाया फिर खोला गांव में रात के 12 बजे नहर के पास ले गए। यहां रस्सी से गला घोंटकर सुनील की हत्या कर दी। इसके बाद राकेश ने अपने ही घर के आंगन के पास शव को रात के अंधेरे में गाड़ दिया।

पुलिस को जब इस हत्याकांड की जानकारी मिली, तो जेसीबी से खुदाई कराकर लाश को बरामद किया गया। पुलिस की मानें तो बदमाशों ने हत्या के बाद सुनील की कार का नंबर बदल दिया था। गाड़ी को गांव के पास ही छुपा दिया था। गाड़ी को बेंचकर पैसों का बंटवारा करने की योजना थी। इस हत्याकांड का खुलासा होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया हैं।
छत्तीसगढ़ में रियल दृश्यम 2 , दो आरोपियों ने हत्या कर लाश दृश्यम 2 की तरह लगाया ठिकाना

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH