दंतेवाड़ा नक्सली हमले में तेज हुई राजनीति , कांग्रेस और भाजपा में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू

रायपुर , 27-04-2023 6:18:21 AM
Anil Tamboli
दंतेवाड़ा नक्सली हमले में तेज हुई राजनीति , कांग्रेस और भाजपा में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू
रायपुर 27 अप्रैल 2023 - दंतेवाड़ा के अरनपुर में नक्सली वारदात होने के बाद भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने हैं। भाजपा यह कहकर घेर रही है कि कांग्रेस सरकार नक्सलियों के सामने लाचार हो चुकी है। 11 जवानों के बलिदान पर शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने इस वारदात के लिए भूपेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा नक्सली वारदात पर स्तरहीन बयानबाजी कर बलिदानियों का अपमान कर रही है।

अरुण साव ने कहा कि यह सरकार नक्सलियों के सामने लाचार है। सारे देश में नक्सलवाद सिमट चुका है लेकिन छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद फल फूल रहा है। जिसके कारण जवान बलिदान हो रहे हैं और भाजपा कार्यकर्ताओं की टारगेट किलिंग हो रही है। नक्सलवाद का खात्मा करने को सरकार ने कोई प्रयास नहीं किया। ऐसा प्रतीत होता है कि कांग्रेस व नक्सलियों में गुप्त गठजोड़ है। इस सरकार ने अब तक के कार्यकाल में नक्सलियों के खिलाफ कोई आपरेशन नहीं चलाया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सल हमले की तुरंत बाद मुख्यमंत्री से बात की, इस बात से स्पष्ट है कि केंद्र सरकार नक्सलवाद के खिलाफ कितनी गंभीर है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस नक्सल हमले की कांग्रेस कड़ी निंदा करती है। वीर जवानों की शहादत को नमन है। नक्सलियों के मंसूबे पूरे नहीं होंगे, शांति के लिए जारी अभियान नहीं रूकेगा। चोरी छुपे बम लगाकर पीछे से घात करके नक्सली सुरक्षा बलों का नुकसान करने में भले ही सफल हो गए, लेकिन पिछले साढ़े चार साल में हमारे जवानों ने नक्सलवादियों की कमर तोड़ कर रख दी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बयान देकर गये थे कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद समाप्ति की ओर है। राज्य के भाजपाई उनसे अलग बयान दे रहे हैं।

कांग्रेस ने दावा किया कि चार वर्षों के भीतर प्रदेश में 80 प्रतिशत नक्सली वारदातें कम हुई हैं। रमन राज में 06 अप्रैल 2010 में दंतेवाड़ा के ताड़मेटला में 76 CRPF जवान , 24 अप्रैल 2017 में सुकमा के दुर्गापाल में 25 सीआरपीएफ जवान , 25 मई 2013 दरभा के झीरम, कांग्रेस नेता समेत 30 बलिदान हुए।

29 जून 2010 को नारायणपुर के धोडाई में 27 पुलिस जवान , 17 मई 2010 दंतेवाड़ा यात्री बस में 36 लोग ( 12 विशेष पुलिस अधिकारी सहित ) , 12 जुलाई 2009 मदनवाडा एसपी चौबे सहित 29 पुलिसकर्मी , 09 जुलाई 2007 उपलमेटा एर्राबोर 23 पुलिस कर्मी , 15 मार्च 2007 रानीबोदली बीजापुर 55 जवान बलिदान हुए थे। वर्ष 2008 से लेकर 2018 तक के आंकड़ों को यदि देखा जाए तो इस दौरान राज्य में नक्सली हर साल 500 से लेकर 600 हिंसक घटनाओं को अंजाम देते थे, जो कि बीते साढ़े चार वर्षों में घटकर औसतन रूप से 250 तक रह गई है।

ND

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH