मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कर्नाटक दौरा स्थगित , कल जाएंगे दंतेवाड़ा
रायपुर , 27-04-2023 12:21:40 AM
रायपुर 26 अप्रैल 2023 - दंतेवाड़ा के अरनपुर में हुए नक्सली हमले ने पूरे प्रदेश को हिला दिया है। पुलिस मुख्यालय में हमले के बाद आपात बैठक चल रही है, तो वहीं मुख्यमंत्री भी कल जवानों को श्रद्धांजलि देने दंतेवाड़ा जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अपना कर्नाटक का चुनावी दौरा भी रद्द कर दिया है। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने और ज़मीनी स्थिति का आँकलन करने मुख्यमंत्री कल दंतेवाड़ा जायेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री को आज शाम कर्नाटक जाना था।
















