सक्ती , जांजगीर चाम्पा सहित इन जिलों में 18 घंटे के लिए अलर्ट जारी
रायपुर , 23-04-2023 8:32:03 PM
रायपुर 23 अप्रैल 2023 - छत्तीसगढ़ के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है चिलचिलाती धूप के बीच अभी आसमान में बादल छाएं हुए है। अब रायपुर मौसम विभाग ने आने वाले 18 घंटों के दौरान बारिश और तेज हवाओं के लिए अलर्ट जारी किया है।
जारी अलर्ट के अनुसार सक्ती , जांजगीर - चाम्पा , कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, सुकमा, बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर और दंतेवाड़ा में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से भारी बारिश, बिजली गिरने, अंधड़ चलने और ओले गिरने की संभावना है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है साथ ही लोगों को सावधान रहने भी कहा गया है।
















