छत्तीसगढ़ मौषम UPDATE - आज से पांच दिनों तक 40 से 50 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाए , होगी बारिश

रायपुर , 22-04-2023 9:47:34 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ मौषम UPDATE - आज से पांच दिनों तक 40 से 50 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाए , होगी बारिश
रायपुर 22 अप्रैल 2023 - छत्तीसगढ़ में 22 से 26 अप्रैल के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंधी-बारिश के आसार हैं. ज्यादातर हिस्सों में हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है. हालांकि कुछ स्थानों पर 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है. इसके लिए सतर्क रहने के लिए कहा गया है, जिससे किसी भी तरह के नुकसान से बचा जा सके।

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के मुताबिक एक द्रोणिका हवा की अनियमित गति विदर्भ से तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. प्रदेश में नमी युक्त हवाओं का आगमन लगातार जारी है. इन दोनों के प्रभाव से प्रदेश में 22 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने और ओलावृष्टि होने की संभावना है. प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की भी संभावना है।

सरगुजा संभाग के अंतर्गत सरगुजा में 22 अप्रैल को एक-दो स्थानों पर और 26 अप्रैल को एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है. इसी तरह जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. सूरजपुर में 26 अप्रैल को भी हल्की बारिश का अनुमान है।

बिलासपुर संभाग के अंतर्गत बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा और जांजगीर-चांपा में 22 अप्रैल को एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

रायपुर संभाग के अंतर्गत रायपुर जिले में 22, 23, 24 और 25 अप्रैल को एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. इसी तरह गरियाबंद और धमतरी में भी 22 से 25 अप्रैल तक एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. बलौदाबाजार में 22 अप्रैल और महासमुंद में 22 और 24 अप्रैल को बारिश का अनुमान है।

दुर्ग संभाग के अंतर्गत दुर्ग, राजनांदगांव और बालोद जिले में 22 से 25 अप्रैल तक एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. बेमेतरा और कवर्धा में 22 से 24 अप्रैल तक एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

बस्तर संभाग के अंतर्गत बस्तर, कोंडागांव, कांकेर और नारायणपुर जिले में 22 से 26 अप्रैल तक कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर में 22 से 25 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH