छत्तीसगढ़ में जारी है कोरोना का कहर , 03 मौतों के साथ आँकड़े 06 सौ के करीब , देखे जिले वार आँकड़े
रायपुर , 22-04-2023 4:22:35 AM
रायपुर 21 अप्रैल 2023 - छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार कम नहीं हो रही है। आज भी प्रदेश में 518 कोरोना मरीज मिले हैं। चिंता की बात ये है कि आज कोरोना से 3 मरीज की मौत भी हुई है। आज कुल 5344 सैंपल जांच किये गये है, जिसमें से 518 नये मरीज मिले। आज संक्रमण दर 9.69 प्रतिशत रही।
रायपुर जिले में आज कोरोना के सर्वाधिक 65 मरीज मिले हैं, वहीं दुर्ग में 37, बलौदाबाजार में 49, सरगुजा मेें 34, राजनांदगांव में 33 नये मरीज मिले हैं। प्रदेश में आज की तारीख में कुल मरीजों की संख्या 3275 है। रायपुर, जांजगीर और बस्तर में आज 1-1 मरीज मिले हैं।
जिले वार जानकारी के लिए पेज को डाउनलोड करे :-
















