छत्तीसगढ़ के सभी शहरों के तापमान में भारी वृद्धि , अभी दो दिन और कहर ढायेगा सूरज उसके बाद ,,,

रायपुर , 18-04-2023 2:30:58 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के सभी शहरों के तापमान में भारी वृद्धि , अभी दो दिन और कहर ढायेगा सूरज उसके बाद ,,,
रायपुर 17 अप्रैल 2023 - छत्तीसगढ़ के अधिकांश शहरों में सोमवार को लोग गर्मी से बेहाल हो गए. राजनांदगांव में लू की स्थिति रही. सारंगढ़ में सर्वाधिक 43.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया. फिलहाल कोई नया सिस्टम सक्रिय नहीं होने के कारण दो दिन तापमान में वृद्धि के आसार हैं. इसके बाद 21 और 22 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।

राज्य में फिलहाल कोई सिस्टम सक्रिय नहीं होने के कारण सुबह से ही गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम शुष्क होने के कारण धूप से लोग झुलसने लगे हैं. राज्य के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया है. राजनांदगांव में सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान रहा. यहां आज का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो 6 डिग्री सेल्सियस अधिक है. इस सीजन में पहली बार किसी शहर का तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग के पैमाने के मुताबिक 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान होने या सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान होने की स्थिति में लू की स्थिति मानी जाती है. राजधानी रायपुर में भी दोपहर में गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया. राजधानी में 42.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान में प्रदेश के सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए हैं. दुर्ग संभाग में सामान्य से उल्लेखनीय अधिक और शेष में सामान्य से अधिक तापमान रहा।

राजधानी रायपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है. यानी दिन गर्म होने के साथ-साथ रात में भी हवा में गर्मी बनी रहेगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH