छत्तीसगढ़ - बंद कमरे में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी
रायपुर , 17-04-2023 7:29:08 PM
रायपुर 17 अप्रैल 2023 - रायपुर के सरोना में युवक की लाश मिली है. जिसकी सूचना मिलते ही आमानाका पुलिस मौके पर पहुंची है. पुलिस ने बताया कि कमरा बंद था. खोलकर देखने पर बिस्तर में लाश पड़ी मिली है. मौके से पुलिस ने एक मोबाइल जब्त किया है. मृतक का नाम जय राजपूत है. जो किराए के मकान में रहता था. फ़िलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
















