छत्तीसगढ़ में पारा पँहुचा 40 के पार , अब तेज हवाओं के साथ चलेगी आँधी , नही मिलेगी गर्मी से राहत
रायपुर , 16-04-2023 5:34:35 PM
रायपुर 16 अप्रैल 2023 - छत्तीसगढ़ में फिर से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। कुछ दिन पहले तेज हवाओं और बारिश ने गर्मी से थोड़ी राहत दी थी जिसके बाद अब पारा चढ़ गया है। तापमान 40 के पार पहुंच गया है। अब मौसम फिर से करवट बदलने वाला है।
मौसम विभाग ने मौसम के शुष्क होने की आशंका जताई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान सारंगढ़ क्षेत्र मे 42 डीग्री रहा। 6 किलोमिटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं अंधड़ के साथ तेज हवाओं का असर दिख सकता है। इससे प्रदेश में गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है।
















