छत्तीसगढ़ - सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट मामले में BJP के इन 8 नेताओं को मिला नोटिस , 17 अप्रैल तक मांगा जवाब

रायपुर , 15-04-2023 11:57:10 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट मामले में BJP के इन 8 नेताओं को मिला नोटिस , 17 अप्रैल तक मांगा जवाब
रायपुर 15 अप्रैल 2023 - बिरनपुर हिंसा मामले में 
भाजपा नेताओं के खिलाफ छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भड़काऊ बयान देने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। जिसके बाद भाजपा नेताओं को नोटिस जारी किया गया है। वहीं इस मामले में सोमवार 17 अप्रैल को दोपहर 2 बजे तक जवाब मांगा गया है। बता दें कि, कांग्रेस ने भाजपा नेताओं द्वारा सोशल मीडिया में किए गए भड़काऊ पोस्ट और धार्मिक विद्वेष फैलाने की नीयत से किए गए ट्वीट, फेसबुक पोस्ट, अखबारों में बयानबाजी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।

कांग्रेस ने अपने शिकायत पत्र में कहा कि, छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में दो गुटों के झगड़ों के बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतागण लगातार धार्मिक विद्वेष भड़काने वाला बयान दे रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने तो छत्तीसगढ़ की संज्ञा पाकिस्तान और तालिबान से करके राज्य के जनमानस की भावनाओं को आहत कर सांप्रदायिक उन्माद भड़काने का प्रयास कर चुके हैं। भाजपा के अधिकृत ट्वीटर हैंडल और भाजपा के कई नेताओं के ट्विटर हैंडल और प्रदेश भाजपा के अधिकृत हैंडल BJP4CGState से भी लगातार विद्वेष भड़काने वाला पोस्ट किया गया है।

भाजपा पदाधिकारी जिन्हें हेट स्पीच के लिए नोटिस जारी किया गया है :-

01. सुनील एस पिल्लई- प्रदेश आईटी सेल प्रभारी (बीजेपी छत्तीसगढ़ ट्विटर हैंडल)

02. संजय श्रीवास्तव -भाजपा प्रदेश प्रवक्ता

03. केदार नाथ गुप्ता -भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष

04. योगी साहू- मंडल अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा

05. कमल शर्मा- विभाग संयोजक भाजपा युवा मोर्चा

06. शुभांकर -भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष डीडी नगर

07. नंदन जैन- कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा

08. बिट्टू पानीग्रही- भाजपा कार्यकर्ता

बिरनपुर हिंसा मामले में राज्य शासन के द्वारा महादेव कावरे कमिश्नर दुर्ग को हत्याकांड के संबंध में जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने 18 अप्रैल शाम 5 बजे तक आयुक्त कार्यालय दुर्ग में किसी तरह की कोई जानकारी देने वाले के संबंध में निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी तरह की कोई जानकारी देने वाले के संबंध में व्यक्ति कार्यालय में पहुंचकर या ईमेल आईडी से मेल कर सकते हैं या व्हाट्सएप नंबर पर जानकारी उपलब्ध करा सकते हैं।

गौरतलब है कि बेमेतरा के बिरनपुर हिंसा के बाद प्रशासन सख्त हो गई है। लगातार सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया का दुरूपयोग कर कुछ लोग हिंसा और नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH