छत्तीसगढ़ में मौसम ने फिर बदली करवट , कुछ क्षेत्रों में वज्रपात के साथ हल्की वर्षा के आसार

रायपुर , 15-04-2023 4:12:07 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में मौसम ने फिर बदली करवट , कुछ क्षेत्रों में वज्रपात के साथ हल्की वर्षा के आसार
रायपुर 15 अप्रैल 2023 - द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसम ने फिर से करवट बदला है, मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इसके प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में वज्रपात के साथ ही हल्की वर्षा के भी आसार हैं। विशेषकर उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। हालांकि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में इसका कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। शुक्रवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। दोपहर से ही धूपछांव का सिलसिला चलता रहा, इससे उमस से किसी भी प्रकार से राहत नहीं मिली।

शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस प्रकार अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहे। दोपहर की धूप अब जलने लगी है और उमस में भी बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 20 अप्रैल के बाद मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने के आसार हैं। उमस बढ़ने से इन दिनों ठंडे पेय पदार्थों व आइसक्रीम की मांग भी काफी ज्यादा बढ़ गई है। विभिन्न क्षेत्रों में लस्सी, गन्ना रस, जलजीरा, नारियल पानी के संस्थान भी खुल गए हैं।

मौसम विज्ञानी एच पी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका उत्तर छत्तीसगढ़ से केरल तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से ही शनिवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा या गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। कुछ क्षेत्रों में वज्रपात की भी संभावना है। अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी का क्रम जारी रहेगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH