जांजगीर चाम्पा जिले के सटोरिये राजधानी रायपुर में लगवा रहे थे IPL में दांव , 05 गिरफ्तार

रायपुर , 11-04-2023 5:05:11 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले के सटोरिये राजधानी रायपुर में लगवा रहे थे IPL में दांव , 05 गिरफ्तार
रायपुर 11 अप्रैल 2023 - पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए आइपीएल क्रिकेट मैच में लाखों का दांव लगाने सटोरिए नए-नए पैंतरे अजमा रहे है। माना इलाके में रविवार रात को कार में सेटअप लगाकर घूम-घूमकर आनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे पांच सटोरियों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा। इन सटोरियों के कब्जे से एक लैपटाप, पांच मोबाइल, लाखों के सट्टा-पट्टी का हिसाब-किताब और कार जब्त की गई। जब्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 4 लाख रूपये है।

माना थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर एंटी क्राइम एंड सायबर यूनिट और माना पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम बनरसी स्थित शद्दाणी दरबार के पास मैदान में कार में घूम-घूमकर आइपीएल क्रिकेट मैच में आनलाइन लाखों का सट्टा लगाते पांच सटोरियों को पकड़ा गया। पकड़े गए सटोरियों में मैसनेट 29, सेक्टर दो शंकरनगर के गुरप्रीत सिंह (32),जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम बिरगहनी (कोतवाली) निवासी रामाकांत पाटले (27), वरपाली चौक, जांजगीर-चांपा के रितेश मिरी (21), तहसील रोड चांपा के रवि महंत (27) और तिलकनगर कोरबा रोड,चांपा के राहुल वस्त्राकार(28) शामिल है। टीम के सदस्यों द्वारा उनके लैपटॉप एवं मोबाइल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा सेटअप तैयार कर लाइन लेकर आनलाइन आइपीएल क्रिकेट मैच सट्टा संचालित करना पाया गया। आरोपितों के खिलाफ जुआ एक्ट के साथ छग जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि आइपीएल का क्रेज इन दिनों सर चढ़ कर बोल रहा है। जहां मैचों में सट्टा लगाने वाले सटोरिए भी पीछे नहीं है, वहीं आईपीएल सट्टा खिलाने और खेलने वालों पर पुलिस लगातार नजर रख रही है। इसी कड़ी में बीते शुक्रवार को रायपुर पुलिस ने तेलीबांधा थाना क्षेत्र से सट्टा संचालित करने वालों एवं इस कारोबार में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने सट्टा संचालित करते आधा दर्जन से अधिक सटोरिये को गिरफ्तार किया था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH