छत्तीसगढ़ मौषम UPDTE - हल्की बारिश के साथ गरज चमक की आशंका , मौषम विभाग ने जारी किया चेतावनी
रायपुर , 10-04-2023 5:38:21 PM
रायपुर 10 अप्रैल 2023 - छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए है. इसके अलावा कई जिलों में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है. वहीँ रायपुर में सुबह हल्की बूंदा-बांंदी भी हुई।
मौसम विभाग के मुताबिक, एक द्रोणिका केरल से विदर्भ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश के वातावरण के निम्न स्तर पर काफी मात्रा में नमी का आगमन लगातार जारी है। प्रदेश में कल दिनांक 10 अप्रैल को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा अंधड़ चलने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि का दौर जारी रहने की संभावना है।
















