छत्तीसगढ़ - शराब प्रेमियों को झटका , कई दुकानों में सप्लाई बंद , एक या दो दिन में खत्म हो जाएगा स्टॉक

रायपुर , 07-04-2023 5:11:28 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शराब प्रेमियों को झटका , कई दुकानों में सप्लाई बंद , एक या दो दिन में खत्म हो जाएगा स्टॉक
रायपुर 07 अप्रैल 2023 - छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों की लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है. आबकारी विभाग से जुड़े अधिकारियों और कारोबारियों के यहां ED (प्रवर्तन निदेशालय) के छापे की वजह से हफ्तेभर से देसी शराब की सप्लाई बंद हो गई है. आलम यह है कि प्रदेश के अधिकांश देसी शराब दुकानों में एक-दो दिन में पूरी तरह सूखा पड़ने की बात सामने आ रही है।

छत्तीसगढ़ में पिछले हफ्ते ED की टीम ने आबकारी विभाग के विशेष सचिव एपी त्रिपाठी, एडीओ जनार्दन कौरव, शराब कारोबारी अमोलक सिंह भाटिया, बलदेव सिंह भाटिया, केडिया डिस्टलरी के फतेहपुरिया सहित कई और कारोबारियों के यहां छापेमारी की थी. इसके बाद ED दफ्तर में अलग-अलग पूछताछ भी चल रही है. इस वजह से देसी शराब की दुकानों में सप्लाई प्रभावित हुई है. विशेष सचिव त्रिपाठी के पास यह जिम्मेदारी होती थी. त्रिपाठी जांच का सामना कर रहे हैं, इसलिए विभाग के दूसरे कामकाज प्रभावित हो रहे हैं. मैदानी क्षेत्रों में भी कई अफसर नियमित रूप से दफ्तर नहीं आ रहे हैं. बता दें कि छत्तीसगढ़ में हर दिन लाखों रुपए की शराब बिकती है. देसी शराब दुकानों में सबसे ज्यादा भीड़ होती है।

आबकारी विभाग के सूत्रों के मुताबिक रेट कांट्रैक्ट नहीं होने के कारण ऐसी स्थिति बनी. हर साल शासन और डिस्टलर्स के बीच रेट कांट्रैक्ट होता है. 29 मार्च को छापा पड़ा, इसलिए रेट कांट्रैक्ट में देरी हुई. अब रेट कांट्रैक्ट हो चुका है. रेट में कोई वृद्धि नहीं हुई है. एक-दो दिन में सप्लाई शुरू हो जाएगी।

NPG

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH