छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता की हत्‍या के आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस , आरोपी बोले जुर्म करना पाप है और पुलिस हमारा ,,,

रायपुर , 04-04-2023 1:27:39 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता की हत्‍या के आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस , आरोपी बोले जुर्म करना पाप है और पुलिस हमारा ,,,
रायपुर 03 अप्रैल 2023 - राजधानी रायपुर के तिल्दा नेवरा इलाके में भाजपा नेता की हत्‍या मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रायपुर पुलिस ने आज सभी आरोपितों का जुलूस निकाला। इस दौरान हत्‍या के आरोपित यह कहते नजर आए जुर्म करना पाप है, पुलिस हमारा बाप है। इन आरोपितों के जुलूस का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि दो दिन पहले राजधानी रायपुर से सटे तिल्‍दा थाना इलाके में कुछ बदमाशों ने घर में घुसकर एक भाजपा नेता की हत्‍या कर दी थी। इस हमले में भाजपा नेता का बेटा भी घायल हो गया था।

तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंदरू में 46 वर्षीय भाजपा नेता जितेंद्र पाल की घर में घुसकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। वहीं बेटा आयुष गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने हत्या, बलवा, गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज कर पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। मृतक मूलत: गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना के ग्राम बलथर के रहने वाले थे। वे काफी समय से तिल्दा में निवास कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात आरोपित आशु, ईशु, पेंटा, रवि सहित उसके अन्य साथियों ने जितेंद्र पाल के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और चाकू से हमला कर दिया। इसमें पिता- पुत्र घायल हो गए। अस्पताल ले जाते वक्त जितेंद्र की मौत हो गई। मृतक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से भी जुड़े थे। उन्हें भाजपा के नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान का प्रदेश सह प्रभारी बनाया गया था।

स्वजनों ने बताया कि हमलावरों ने मृतक से छह माह पूर्व एक लाख रुपयों की मांग की थी। पैसे नहीं देने पर विवाद की स्थिति बनी थी। आरोपित बदमाश किस्म के हैं। आए दिन इनका किसी न किसी से विवाद होता था। ये क्षेत्र में रंगदारी करते थे और वर्चस्व जमाने में लगे रहते थे। इसी वजह से जितेंद्र पाल से पैसे की मांग की गई और उन्होंने देने से मना कर दिया, तो रंगदारी दिखाते हुए घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH