छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता ओ पी चौधरी ने कांग्रेस पर साधा निशाना , राहुल गांधी के मुद्दे को लेकर कही यह बात

रायपुर , 02-04-2023 5:36:46 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता ओ पी चौधरी ने कांग्रेस पर साधा निशाना  , राहुल गांधी के मुद्दे को लेकर कही यह बात
रायपुर 02 अप्रैल 2023 - छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के महामंत्री ओ पी चौधरी ने राहुल गांधी के मामले में कांग्रेस की ओर से किए जा रहे प्रदर्शन को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी और संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान कर रही है। कांग्रेस ने इन दोनों महान विभूतियों का सम्मान तो कभी किया नहीं लेकिन इनका अपमान लगातार कर रही है।

कांग्रेस को बाबा साहब और महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन करने की बजाय इनसे माफी मांगनी चाहिए। बाबा साहब ने देश का संविधान बनाया और बाबा साहब के संविधान का पालन करते हुए न्यायपालिका ने राहुल गांधी को OBC समाज का अपमान करने के कारण सजा दी और कार्यपालिका ने उसका पालन किया।

कांग्रेस को न्यायपालिका के फैसले पर विरोध है तो वह न्यायिक विकल्प अपना सकती है लेकिन ऐसा करने की बजाय कांग्रेस न्यायालय के फैसले पर राजनीति कर रही है। चौधरी ने कहा कि कांग्रेस को बाबा साहब के संविधान पर भरोसा नहीं है। भारत की न्याय व्यवस्था पर भरोसा नहीं है।

कांग्रेस को केवल विदेशी ताकतों पर भरोसा है, इसीलिए राहुल गांधी ने ढ़ाई सौ से अधिक विदेशी दौरे किए हैं और भारत विरोधी विचार व्यक्त किए हैं। कांग्रेस खुश हैं कि उसे कुछ दूसरे देशों से समर्थन मिल रहा है जबकि राहुल गांधी को अपने देश के मामले में विदेशी दखल का विरोध करना चाहिए था वह कैसा तथाकथित राष्ट्रपुत्र है जो विदेशी ताकतों की कठपुतली बना हुआ है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री ओ पी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस संविधान के खिलाफ पूरे देश में आंदोलन कर रही है। यह सरासर बाबा साहब और उनके बनाए संविधान का अपमान है। कांग्रेस गांधी जी को नहीं मानती। मानती होती तो आजादी के बाद गांधी जी की भावना के अनुसार कांग्रेस का अवसान हो गया होता। कांग्रेस यदि बाबा साहब का सम्मान करती तो उन्हें चुनाव न हरवाती। जो बाबा साहब को नहीं मानते, वे उनके संविधान को कैसे मान सकते हैं।

भाजपा प्रदेश महामंत्री ओ पी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा ने महात्मा गांधी का अपमान करते हुए कहा कि जैसे महात्मा गांधी जी राष्ट्रपिता थे, वैसे राहुल गांधी राष्ट्रपुत्र हैं। महात्मा गांधी के त्याग , तपस्या और संघर्ष की तुलना नकली गांधी राहुल जैसे संकीर्ण मानसिकता के लोगों से करके कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता का अपमान किया है। अगर कांग्रेसी सचमुच संविधान निर्माता अंबेडकर जी को मानते हैं और महात्मा गांधी जी का सम्मान करते हैं तो उन्हें इनकी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन की नौटंकी करने की बजाय माफी मांगनी चाहिए।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH