आफत की बारिश के चलते छत्तीसगढ़ का इन दो राज्यो से संपर्क कटा , आवागमन पूरी तरह से ठप्प

बीजापुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
आफत की बारिश के चलते छत्तीसगढ़ का इन दो राज्यो से संपर्क कटा , आवागमन पूरी तरह से ठप्प
बीजापुर 18 अगस्त 2022 -  लगातार वर्षा के थमने के बाद भी नेशनल हाईवे 63 व 163 अभी अवरूद्ध है। छत्तीसगढ़ का महाराष्ट्र और तेलंगाना से संपर्क एक सप्ताह से टूटा हुआ है। सूत्रों ने बताया कि भोपालपटनम में महाराष्ट्र व तेलंगाना जाने वाले यात्री फंसे है। वही दूसरी ओर महाराष्ट्र, तेलंगाना से आने वाले यात्री भी बीच रास्ते में फंसे हुए हैं। हालांकि बाढ पीडितों के सहायतार्थ प्रशासन की टीम लगी हुई है।

महाराष्ट्र तेलंगाना में भी बाढ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान में शरण दी गई है। सूत्रों ने बताया कि बाढ़ का पानी कम होने से कल सड़क बहाल होने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग ने बताया कि अभी तिमेड़ के इंद्रावती नदी में जल स्तर 15.300 मीटर है जबकि चेतावनी का स्तर 17 मीटर तक है।

कृषि वैज्ञानिक भीरेंद्र पालेकर ने बताया कि जिले में दो दिन से वर्षा रूकी हुई है। जून से अभी तक 2100 मिमी से भी ज्यादा वर्षा रिकार्ड दर्ज की गई है। ज्यादा वर्षा से खेतों में पानी भरा है। किसान धान की खेती में रूकावटें आने से परेशान हैं। ज्यादा वर्षा से धान बीज सड़ने लगे है तथा रोपाई कार्य प्रभावित हो गया है।

दो दिन से धूप निकलने पर राहत की बात है कि बाढ प्रभावित क्षेत्रों में जल स्तर कम होता जा रहा है। रामपुरम के चिंतावागू नदी में सीमेंट से भरी ट्रक अब दिखने लगी है। यह ट्रक तीन पहले से पूरी तरह डूब चूकी थी। भोपालपटनम क्षेत्र के एसडीएम नारायण गवेल ने बताया कि बाढ प्रभावित लोगों से संपर्क किया जा रहा है। बचाव व राहत दल सहायता के लिए लगी हुई।

ग्राम चंदनगिरी के बाढ से अतिप्रभावित ग्रामीणों को रात में नगर सैनिक की सहायता से सुरक्षित जगह में लाया गया है। बाढ़ पीड़ितों के लिए आवश्यक सामग्री व दवाईयां भी दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उपचार किया जा रहा है। भोपालपटनम एसडीएम नारायण गवेल ने बताया कि बाढ प्रभावित क्षेत्र में हमारी टीम दौरा कर रही है। दो दिन से वर्षा न होने से राहत व बचाव कार्य में मदद मिली है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH