लव मैरिज कर ससुराल आते ही देवर को दिल दे बैठी दुल्हन , देवर के आगे पति लगने लगा विलेन , फिर हुआ यह  / छत्तीसगढ़ - पुलिस के हत्थे चढ़ी तीन शातिर महिलाएं , धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में किया था यह कांड / कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को चुनाव जिताने के लिए पार्टी ने इन दिग्गजों को उतारा मैदान में , देखे लिस्ट / प्रेमी ने पहले प्रेमिका के मांग में भरा सिंदूर फिर कनपटी पर मार दी गोली , और कर ली खुदकुशी / छत्तीसगढ़ - मंदबुद्धि नाबालिग के साथ गैंगरेप , पेट निकलने के बाद हुआ मामले का खुलासा /  छत्तीसगढ़ - B.Ed पास शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर , नौकरी को लेकर CM साय ने कही यह बड़ी बात / CM विष्णुदेव साय ने उड़ीसा में भरी हुंकार , कहा उड़ीसा की जनता देश मे फिर से बनाएगी मोदी सरकार / पूरे छत्तीसगढ़ में छाई काली घटा , तेज हवा के साथ बारिश की संभावना , इन जिलों में अलर्ट जारी / छत्तीसगढ़ - पायलट की सभा मे पूर्व मंत्री जयसिंह को नही मिली कुर्शी , मंच पर काफी देर तक खड़े रहने के बाद वापस उतरे / 
जांजगीर चाम्पा - जल संसाधन कार्यालय में अनुपस्थित एक कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी

   cgwebnews.in   

जांजगीर चाम्पा - जल संसाधन कार्यालय में अनुपस्थित एक कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी

58.74

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चांपा 09 फरवरी 2022 - कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला के निर्देश पर  कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने और और राज्य सरकार के सप्ताह में 5 दिवस कार्यप्रणाली का पालन कराने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यालयों के निरीक्षण का सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। लगातार कार्यालयों के निरीक्षण के परिणाम स्वरूप अब कर्मचारी समय पर अपने कर्तव्य पर उपस्थित होने लगे हैं।

संयुक्त कलेक्टर श्रीमती निशा नेताम मंडावी द्वारा आज सुबह 10.15 बजे चार विभागीय कार्यालयों के आकस्मिक निरीक्षण में केवल एक कर्मचारी कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।

कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला के निर्देश पर राजस्व अधिकारियों द्वारा विभिन्न कार्यालयों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती निशा नेताम मंडावी ने आज सुबह 10 बजे से 10.15 के बीच ग्रामीण यांत्रिकी सेवा कार्यालय, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण कार्यालय, पीडब्ल्यूडी कार्यालय एवं जल संसाधन विभाग कार्यालय का आकस्मिक निरिक्षण किया। इन कार्यालयों में अधिकारियों, कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया गया। जिसमे आरईएस कार्यालय, सीजीआरडी कार्यालय, पीएमजीएसवाई में पदस्थ कर्मचारी समय पर उपस्थित मिले। एक अनुपस्थित कर्मचारी ने सीएल के लिए आवेदन दिया था। संयुक्त कलेक्टर द्वारा उनके आवेदन पर उपस्थिति पंजी सहित अवकाश पंजी में दर्ज करने के निर्देश दिए गए। जल संसाधन विभाग में अनुपस्थित एक कर्मचारी को नोटिस जारी करने  और उनका हाफ डे सीएल हेतु निर्देशित किया गया।

छत्तीसगढ़ शासन के समान्य प्रशासन विभाग द्वारा सप्ताह में 5 दिवस कार्यप्रणाली की गत 2 फरवरी को अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना जारी होने की तिथि से शासन का उक्त आदेश प्रभावशील हो गया है। अधिसूचना के अनुसार समस्त मैदानी कार्यालयों हेतु कार्यावधि सुबह 10 बजे से सायं 5.30 तक निर्धारित है। 
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/