प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया अपनी संपत्ति का खुलासा , महज इतने के मालिक है PM मोदी / छत्तीसगढ़ - अपराध दर्ज होने के 08 महीने बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरफ्तार , जाने क्या है मामला / रायगढ़ के नामी हॉटल में जुआ खेलते पकड़ाए सक्ती के तीन रईसजादे , नई धारा के तहत हुई कार्यवाही , देखे नाम / छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित कार झोपड़ी में घुसी , एक महिला सहित दो की मौत , 05 घायल / अब थानों में पुलिस वालों के मुंह से सुनाई नही देंगे यह 69 शब्द , आदेश जारी / खाकी हुआ दागदार , पहले आरक्षक ने युवती को बनाया हवस का शिकार , फिर किया यह कांड / छत्तीसगढ़ में खतरनाक ड्रग्स MDMA और कोकिन की एंट्री , एक युवती सहित चार गिरफ्तार / नाबालिग प्रेमी जोड़े की कुँए में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / 12 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रोहित मालवी रंगेहाथ गिरफ्तार , लोकायुक्त की कार्यवाही / 
प्रेमी ने पहले प्रेमिका के मांग में भरा सिंदूर फिर कनपटी पर मार दी गोली , और कर ली खुदकुशी

   cgwebnews.in   

प्रेमी ने पहले प्रेमिका के मांग में भरा सिंदूर फिर कनपटी पर मार दी गोली , और कर ली खुदकुशी

26.94

मध्य प्रदेश
शिवपुरी 28 अप्रैल 2024 - अमोला थानांतर्गत ग्राम नारही से शनिवार से लापता प्रेमी युगल की लाश रविवार को जंगल में पड़ी मिली। दोनों ही शव एक-दूसरे की बाहों में थे। मौत को गले लगाने से पहले प्रेमी ने प्रेमिका की मांग भरकर पहले उसे गोली मारी और फिर खुद की कनपटी में गोली मार ली।

जानकारी के अनुसार ग्राम नारही निवासी रोहित पुत्र अशोक शर्मा उम्र 21 साल व पड़ोस में रहने वाली मुस्कान पुत्री विनोद आदिवासी उम्र 18 साल के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार की दोपहर से दोनों घर से गायब हो गए थे। स्वजनों ने तलाश की परंतु उनका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। गांव के पशु चराने वाले लोगों को रविवार को जंगल में एक गड्ढे में दोनों की खून से सनी हुई लाश पड़ी दिखीं। दोनों की कनपटी पर गोली लगी थी।

चरवाहों ने मामले की जानकारी गांव वालों सहित पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की। पुलिस प्रथम दृष्टया पूरे मामले को आत्महत्या से जोड़ कर चल रही है। शवों के पास एक कट्टा, राउंड व सिंदूर की डिब्बी मिली है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि प्रेमी युगल ने पहले मांग भरकर प्रेम विवाह किया है और इसके बाद प्रेमी ने पहले प्रेमिका को गोली मारी है और इसके बाद खुद को गोली मार ली।

ग्रामीणों के अनुसार अशोक शर्मा व विनोद आदिवासी के मकान एक-दूसरे के सामने थे। अशोक शर्मा के खेतों को कई साल से विनोद आदिवासी बटाई से कर रहा है। रोहित और मुस्कान का पिछले दो-तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार को मुस्कान की सगाई तय होने वाली थी।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/