लव मैरिज कर ससुराल आते ही देवर को दिल दे बैठी दुल्हन , देवर के आगे पति लगने लगा विलेन , फिर हुआ यह  / छत्तीसगढ़ - पुलिस के हत्थे चढ़ी तीन शातिर महिलाएं , धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में किया था यह कांड / कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को चुनाव जिताने के लिए पार्टी ने इन दिग्गजों को उतारा मैदान में , देखे लिस्ट / प्रेमी ने पहले प्रेमिका के मांग में भरा सिंदूर फिर कनपटी पर मार दी गोली , और कर ली खुदकुशी / छत्तीसगढ़ - मंदबुद्धि नाबालिग के साथ गैंगरेप , पेट निकलने के बाद हुआ मामले का खुलासा /  छत्तीसगढ़ - B.Ed पास शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर , नौकरी को लेकर CM साय ने कही यह बड़ी बात / CM विष्णुदेव साय ने उड़ीसा में भरी हुंकार , कहा उड़ीसा की जनता देश मे फिर से बनाएगी मोदी सरकार / पूरे छत्तीसगढ़ में छाई काली घटा , तेज हवा के साथ बारिश की संभावना , इन जिलों में अलर्ट जारी / छत्तीसगढ़ - पायलट की सभा मे पूर्व मंत्री जयसिंह को नही मिली कुर्शी , मंच पर काफी देर तक खड़े रहने के बाद वापस उतरे / 
कोरबा के रामसागर पारा तालाब में डूबे युवक का शव सात दिन के बाद बरामद , इस वजह से तालाब में कूदा था युवक ,,

   cgwebnews.in   

कोरबा के रामसागर पारा तालाब में डूबे युवक का शव सात दिन के बाद बरामद , इस वजह से तालाब में कूदा था युवक ,,

65.79

कोरबा
कोरबा 23 नवम्बर 2020 - सात दिन पहले रामसागर पारा तालाब में डुबे युवक का शव  
सोमवार को तालाब से निकाल लिया गया है। पिछले सात दिनों से एनडीआरएफ और जिला पुलिस के गोताखोर गहरे तालाब में अशोक नायडू के शव की तलाश कर रहे थे। 

गौरतलब है की कोरबा में दीपावली के मौके पर कुछ युवक कोतवाली इलाके में तालाब किनारे जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक पुलिस की टीम पहुंच गई। पुलिस की गाड़ी में लगे सायरन की आवाज सुनकर सब इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान 25 साल का अशोक नायडू और कुछ अन्य युवक पुलिस से बचने के लिए तालाब में कूद गए। बाद में दो युवक तो तालाब से निकल आए लेकिन अशोक नायडू बाहर नहीं आया।

अशोक के शव मिलने से कुछ देर पहले ही आज शाम राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल रामसागर पारा तालाब पहुंचे थे। मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने वहां अशोक के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया था और दुःख की इस घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया था। 

इस मामले में अधिकारियों ने राजस्व मन्त्री को अवगत कराया कि तालाब में अत्याधिक कांस की जड़ें गहराई तक होने के कारण अशोक के शव को ढुंढने में कठिनाई हो रही है। प्रशिक्षित गोताखोर प्रयास कर रहे हैं। तालाब का पानी खाली हो जाने से शव की तलाश आसान होगी। 

इस पर राजस्व मंत्री ने मौके पर ही बालको तथा एसईसीएल कोरबा प्रबंधन के अधिकारियों को बड़ी मशीनें लगाकर तालाब का पानी खाली कर अशोक का शव बाहर निकालने के लिए निर्देशित किया था लेकिन इस बीच तालाब में शव ढूंढने में लगे एनडीआरएफ के गोताखोरों को अशोक का शव मिल गया और उसे बाहर निकाल लिया गया।

इस दौरान अपर कलेक्टर प्रियंका महोबिया सहित जिला एवं नगर निगम प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। 
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/