लव मैरिज कर ससुराल आते ही देवर को दिल दे बैठी दुल्हन , देवर के आगे पति लगने लगा विलेन , फिर हुआ यह  / छत्तीसगढ़ - पुलिस के हत्थे चढ़ी तीन शातिर महिलाएं , धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में किया था यह कांड / कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को चुनाव जिताने के लिए पार्टी ने इन दिग्गजों को उतारा मैदान में , देखे लिस्ट / प्रेमी ने पहले प्रेमिका के मांग में भरा सिंदूर फिर कनपटी पर मार दी गोली , और कर ली खुदकुशी / छत्तीसगढ़ - मंदबुद्धि नाबालिग के साथ गैंगरेप , पेट निकलने के बाद हुआ मामले का खुलासा /  छत्तीसगढ़ - B.Ed पास शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर , नौकरी को लेकर CM साय ने कही यह बड़ी बात / CM विष्णुदेव साय ने उड़ीसा में भरी हुंकार , कहा उड़ीसा की जनता देश मे फिर से बनाएगी मोदी सरकार / पूरे छत्तीसगढ़ में छाई काली घटा , तेज हवा के साथ बारिश की संभावना , इन जिलों में अलर्ट जारी / छत्तीसगढ़ - पायलट की सभा मे पूर्व मंत्री जयसिंह को नही मिली कुर्शी , मंच पर काफी देर तक खड़े रहने के बाद वापस उतरे / 
छत्तीसगढ़ - पहली बार लोकसभा चुनाव लड़े तो रिकॉर्ड वोट से जीते और दूसरी बार लड़े तो जमानत हो गई जप्त

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - पहली बार लोकसभा चुनाव लड़े तो रिकॉर्ड वोट से जीते और दूसरी बार लड़े तो जमानत हो गई जप्त

18.69

जगदलपुर
जगदलपुर 20 मार्च 2024 - सांसद रहते यदि कोई नेता पांच साल बाद जनता के सामने वोट मांगने जाए और जनता जमानत जब्त करा दे, ऐसा मामला कभी कभार ही देखने सुनने को मिलता है। यहां बस्तर संसदीय सीट में एक बार ऐसा हो चुका है। बस्तर के चुनावी इतिहास की यह घटना 1962 और 1967 के लोकसभा चुनाव से जुड़ी है।

1962 के लोकसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी लखमू भवानी कुल विधिमान्य मतों में 46.66 प्रतिशत मत प्राप्त कर सांसद चुने गए थे। उन्हें बस्तर के तत्कालीन महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव का समर्थन प्राप्त था, इसलिए जनता ने चुनाव में भरपूर स्नेह दिया था।

लखमू भवानी पांच साल बाद 1967 में सांसद रहते एक बार फिर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे, लेकिन इस बार जनता का इरादा कुछ और ही था। जिसका अंदाजा लखमू भवानी को बिल्कुल भी नहीं था। आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इस चुनाव में लखमू भवानी 5204 (2.69 प्रतिशत) मत प्राप्त कर सबसे अंतिम आठवें पायदान पर रहे।

जनता ने उनकी जमानत जब्त करा दी थी। इस चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी झाडू सुंदरलाल चुनाव जीतकर सांसद निर्वाचित हुए थे। बस्तर चुनाव के इतिहास में सांसद रहते जमानत जब्त होने का यह इकलौता मामला है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/