कोरबा में गरजी प्रियंका गांधी , कहा भाजपा में दो प्रकार के नेता है जो,, / सक्ती - धन्य है निजी हॉस्पिटल के गयनोलॉजिस्ट जिन्हें 09 महीने की गर्भवती की पहचान के लिए पड़ती है यूरिन टेस्ट की जरूरत / कोरोना वैक्सीन लगवा चुके लोगो के लिए डरावनी खबर , वैक्सीन का सामने आ रहा है यह साइड इफेक्ट्स / छत्तीसगढ़ - आशियाना अपार्टमेंट के 'C' ब्लॉक में लगी भीषण आग , फायरब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद / छत्तीसगढ़ - कोरोना काल के दौरान शिक्षा विभाग में हुआ था बड़ा खेला , EOW ने घोटाले की जाँच शुरू / छत्तीसगढ़ - बहन की शादी के बाद भी पीछा नही छोड़ रहा था प्रेमी , नाराज भाई ने कर दिया यह कांड / सक्ती - रसगुल्ला और पोहा खा कर 100 लोग पड़े बीमार , सभी को किया गया हॉस्पिटल में भर्ती / छत्तीसगढ़ - रिहायशी इलाके में तेंदुए की धमक , दहशत के साये में ग्रामीण , वन विभाग अलर्ट / पत्नी के अवैध संबंध का भेंट चढ़ा पति , बार-बार समझाने के बाद भी नही सुधरी पत्नी तब,,, / 
माँ के अवैध संबंध का भेंट चढ़ा 17 साल का नाबालिग बेटा , माँ के आशिक ने दी खौफनाक मौत

   cgwebnews.in   

माँ के अवैध संबंध का भेंट चढ़ा 17 साल का नाबालिग बेटा , माँ के आशिक ने दी खौफनाक मौत

11.56

उत्तराखंड
हरिद्वार 04 जनवरी 2024 - कनखल थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोर की हुई हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के किशोर की मां से अवैध संबंध थे, जिसका विरोध करने पर उसने योजना बनाकर किशोर को मौत के घाट उतारा।

SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मायापुर स्थित एसपी सिटी कार्यालय में हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि एक जनवरी की दोपहर बैरागी कैंप में गंगा किनारे 17 वर्षीय यश उर्फ क्रिश का शव मिला था। सिर में गहरे घाव मिले थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई थी।

जांच के बाद मृतक के एक परिचित को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। तब उसने कबूल कर लिया कि उसके यश की मां से अवैध संबंध थे और यश इसका विरोध करता था। इसके चलते 31 जनवरी की रात वह उसे शॉपिंग करने के बहाने अपने साथ लेकर गया। फिर उसे शराब पिलाने के बाद कनखल बैरागी कैंप लाकर गला दबाकर हत्या कर दी। और शव को गंगा किनारे फेंक कर फरार हो गया था। 

अगले दिन आरोपी ने खुद ही शव गंगा से बरामद करवाते हुए परिजनों को जानकारी दी थी। जिससे उस पर किसी को संदेह न हो सके। आरोपी महिला का रिश्ते में भतीजा है। एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। हत्या में अन्य आरोपियों की भी भूमिका तो नहीं, इसको लेकर भी जांच चल रही है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/