छत्तीसगढ़ का रायकोना कांड - करोड़पति शिवा साहू पर पुलिस ने किया इनाम घोषित , गृहमंत्री ने कही यह बात / छत्तीसगढ़ - CGPSC -2021 घोटाले में CBI की जाँच हुई तेज , जल्द शुरू हो सकती है गिरफ्तारी / छत्तीसगढ़ - पूर्व कांग्रेस विधायक सड़क हादसे का शिकार , हॉस्पिटल में किया गया भर्ती / छत्तीसगढ़ - महादेव सट्टा मामले में फंसने के बाद कारोबारी ने की खुदकुशी , सुसाईड नोट में लिखी यह बात / भारत में 21 दिनों के लिए टोटल लॉकडाउन का ऐलान?? , जाने क्या है इस वायरल मैसेज की सच्चाई / छत्तीसगढ़ - आरक्षक दूल्हे को प्रेमिका ने किया शादी के मंडप से किडनैप , शादी समारोह में मचा हड़कंप / छत्तीसगढ़ - माँ की तिजोरी में विवाहित बेटी ने लगाई सेंध , दोस्तो के साथ मिलकर 09 लाख किये पार / बड़ी खबर - देश मे सीरियल ब्लास्ट की धमकी , 12 एयरपोर्ट पर बम लगाए जाने का आया मेल / शिव मंदिर के अंदर फांसी लगाकर पुजारी ने की खुदकुशी , लोगो ने पुजारी को लेकर कही ऐसी बात की,, / 
छत्तीसगढ़ - इस बड़ी प्लानिंग के तहत आदिवासी नेता नंदकुमार साय को कराया गया था कांग्रेस में प्रवेश

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - इस बड़ी प्लानिंग के तहत आदिवासी नेता नंदकुमार साय को कराया गया था कांग्रेस में प्रवेश

13.87

रायपुर
रायपुर 20 दिसंबर 2023 - वरिष्ठ नेता नंदकुमार साय ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। साय ने अपना त्यागपत्र पार्टी अध्यक्ष को दिया है, वहीं प्रतिलिपि राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे और प्रभारी कुमारी सैलजा को भेजा है। पत्र में उन्होंने जिस बात का जिक्र किया है, उससे एक बात तो साफ है कि वो कांग्रेस पार्टी के हालिया रूख से बेहद नाराज थे। ना टिकट मिला और ना ही पार्टी में सम्मान मिला, जिससे वो व्यथित नजर आये, जिसके बाद अब उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

इधर साय के इस्कीफे पर राजनीति शुरू हो गयी है। नंद कुमार साय के कांग्रेस से इस्तीफा दिये जाने के मामले में पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने तल्ख बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी की प्लानिंग का ये हिस्सा था, प्लानिंग के तहत नंद कुमार साय कांग्रेस में आए थे। उन्होंने कांग्रेस में रहते हुए कांग्रेस की रणनीति के बारे में जानकारी ली और फिर चुनाव खत्म होने के बाद फिर से वो वापस जा रहे हैं।

वहीं वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस तो डूबती नैया है। हारे हुए प्रत्याशी कांग्रेस छोड़कर भाग रहे है। वहीं अमरजीत भगत के जासूस वाले बयान पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि साय जी हमसे वरिष्ठ हैं हमारे मार्गदर्शक रहे हैं। वहीं बीजेपी में शामिल होने के कयासों पर CM साय ने कहा कि यह तो प्रदेश अध्यक्ष ही बताएंगे।

बता दें कि विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद नंद कुमार साय ने उनसे मुलाकात की थी। तभी से अटकलें लगने लगी थी, कि कहीं वो घर वापसी तो नहीं करेंगे।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/