लव मैरिज कर ससुराल आते ही देवर को दिल दे बैठी दुल्हन , देवर के आगे पति लगने लगा विलेन , फिर हुआ यह  / छत्तीसगढ़ - पुलिस के हत्थे चढ़ी तीन शातिर महिलाएं , धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में किया था यह कांड / कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को चुनाव जिताने के लिए पार्टी ने इन दिग्गजों को उतारा मैदान में , देखे लिस्ट / प्रेमी ने पहले प्रेमिका के मांग में भरा सिंदूर फिर कनपटी पर मार दी गोली , और कर ली खुदकुशी / छत्तीसगढ़ - मंदबुद्धि नाबालिग के साथ गैंगरेप , पेट निकलने के बाद हुआ मामले का खुलासा /  छत्तीसगढ़ - B.Ed पास शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर , नौकरी को लेकर CM साय ने कही यह बड़ी बात / CM विष्णुदेव साय ने उड़ीसा में भरी हुंकार , कहा उड़ीसा की जनता देश मे फिर से बनाएगी मोदी सरकार / पूरे छत्तीसगढ़ में छाई काली घटा , तेज हवा के साथ बारिश की संभावना , इन जिलों में अलर्ट जारी / छत्तीसगढ़ - पायलट की सभा मे पूर्व मंत्री जयसिंह को नही मिली कुर्शी , मंच पर काफी देर तक खड़े रहने के बाद वापस उतरे / 
छत्तीसगढ़ - भाजपा प्रत्याशी का गाली देते ऑडियो हुआ वायरल , कांग्रेस ने बताया ' गालीबाज ' प्रत्याशी

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - भाजपा प्रत्याशी का गाली देते ऑडियो हुआ वायरल , कांग्रेस ने बताया ' गालीबाज ' प्रत्याशी

83.86

जगदलपुर
जगदलपुर 12 अक्टूबर 2023 - विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान हो गया है. भाजपा अपने प्रत्याशियों की घोषणा भी कर दी है. बस्तर जिले के चित्रकोट विधानसभा में भाजपा ने विनायक गोयल पर दाव खेला है. प्रत्याशी घोषित होने के बाद भाजपा प्रत्याशी विनायक गोयल का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें महरा समाज के एक ग्रामीण को विनायक गोयल अभद्र शब्दों का प्रयोग कर धमका रहे हैं. कांग्रेस ने ट्विटर पर भाजपा प्रत्याशी का गाली देते ऑडियो साझा करते हुए लिखा है कि यह शर्मनाक है भाजपा दलित और आदिवासी विरोधी है।

कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा है कि हमें यह वीडियो साझा करते हुए कितनी तकलीफ और दर्द हो रहा है, हम यहां बयान नहीं कर सकते, लेकिन भाजपा की दलित - आदिवासी के प्रति सोच जनता के सामने रखनी जरूरी है. इस “गालीबाज” को भाजपा ने चित्रकोट विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है. यह गालीबाज डॉ. रमन सिंह का खास है, उन्हीं की तरह " गालीबाज " भी है. वहीं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय पांडे ने इस ऑडियो को सिरे से नकारते हुए कहा कि कांग्रेस का यह षड्यंत्र है. हमारे प्रत्याशी का छवि धूमिल करने का काम कर रही है, लेकिन कांग्रेस इसमें सफल नहीं होगी।

भाजपा प्रवक्ता संजय पांडे ने कहा भाजपा महार समाज के लिए कई बेहतर काम किए हैं. एसटी का दर्जा उन्हें दिलाए हैं और इस ऑडियो से भाजपा को कोई नुकसान नहीं होगा. जनता सब जानती है कि विनायक गोयल का स्वभाव ऐसा नहीं है. वहीं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य का कहना है भाजपा के लिए यह कोई नई बात नहीं है. इससे पहले भी मध्यप्रदेश में भाजपा के ही नेता एक आदिवासी के ऊपर पेशाब कर दिया था. भाजपा का चाल चरित्र यह ऑडियो ही दरसा रहा है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मौर्य ने कहा, भाजपा का स्वभाव ही है कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में असहाय कमजोर और आदिवासियों को गाली गलौज कर धमका कर अपना रौब दिखाकर राजनीति करते हैं. हालांकि कांग्रेस को इस ऑडियो से कोई लेना-देना नहीं है. जनता खुद इस पर फैसला करेगी और हम काम के आधार पर लोगों से वोट मांगते हैं. रौब दिखाना भाजपाइयों का काम है और यह ऑडियो जारी हुआ है और जिस व्यक्ति को विनायक गोयल गाली दे रहे हैं वह खुद आकर स्वीकारा है कि मेरे साथ गाली गलौज हुआ है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/