लिव इन पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कैदी ने मांगी पैरोल , जज ने दिया यह फैसला / छत्तीसगढ़ - साय मंत्रिमंडल का 12वा मंत्री कौन?? , अजय , अमर या फिर मूणत , फैसला जल्द / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - ब्लाॅक कांग्रेस उपाध्यक्ष की बीच सड़क पर गोली मार कर हत्या , पूरे जिले में नाकाबंदी / नई नवेली भाभी को दिल दे बैठा देवर , भाभी ने भी दिया ग्रीन सिग्नल , फिर हो गया यह कांड / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बाईक डिवाइडर से टकराई , एक युवक की मौत और एक गंभीर / पूर्व उपमुख्यमंत्री का निधन, निजी हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस, पार्टी में शोक की लहर / विधायक ने युवक को मारा थप्पड़ , बदले में युवक ने भी विधायक जी को जड़ दिया झन्नाटेदार तमाचा / अचानक आये तेज आंधी से होर्डिंग गिरा , 08 लोगो की दब कर मौत , 60 से अधिक घायल  / छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड के पुनर्मूल्यांकन की आवेदन प्रक्रिया शुरु , पढ़े अंतिम तारीख सहित पूरी डिटेल / 
छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सुपरस्टार की मौत , छॉलीवुड में शोक की लहर

   cgwebnews.in   

 छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सुपरस्टार की मौत , छॉलीवुड में शोक की लहर

54.67

रायपुर
रायपुर 28 सितंबर 2023 - छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार व निर्देशक अनुपम भार्गव की सड़क हादसे में मौत हो गयी। हादसा उस समय हुआ जब वो परिवार के साथ लौट रहे थे। अनुपम भार्गव शाम को सरगांव के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे। इलाज के दौरान अनुपम की मौत हो गयी। पत्नी को भी गंभीर चोट आई है। अनुपम अभिनय और रेडियो जॉकी भी रह चुके थे।

इधर सड़क दुर्घटना में जाने-माने अभिनेता एवं निर्देशक अनुपम भार्गव के निधन की ख़बर छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत को गहरा सदमा लगा है। बिलासपुर निवासी अनुपम ने अपनी पहली छत्तीसगढ़ी फ़िल्म ‘3 ठन भोकवा’ पर्दे पर लेकर आए थे। ‘3 ठन भोकवा’ के अलावा उन्होंने ‘हमर फैमिली नंबर वन’, ‘टिकट टू छॉलीवुड’, ‘कृष्णा अनुज खाटी मितान’ एवं ‘जिमी कांदा’ फ़िल्में निर्देशित की और इन सभी फ़िल्मों में उन्होंने अभिनय भी किया था।

‘टिकट टू छॉलीवुड’ में उन्होंने शानदार मुझे काम किया। छत्तीसगढ़ी सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर सतीश जैन की फ़िल्म ‘चल हट कोनो देख लिही’ में अनुपम एक छोटी लेकिन महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आए थे। हाल ही में अनुपम ने प्रोड्यूसर गजेन्द्र श्रीवास्तव की छत्तीसगढ़ी में ही ‘रॉकी राजा रानी’ पूर्ण की थी। इसमें अनुपम ने अभिनय करने के साथ निर्देशन भी किया।

उन्होंने एक हिन्दी फ़िल्म ‘टॉक्सिन’ भी की थी, जो कि प्रदर्शित नहीं हो पाई। फ़िल्मों में आने से पहले अनुपम रेडियो जॉकी थे। उन्होंने माई एफ.एम. और उसके बाद रेडियो तड़का में सेवाएं दी थी।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/