लव मैरिज कर ससुराल आते ही देवर को दिल दे बैठी दुल्हन , देवर के आगे पति लगने लगा विलेन , फिर हुआ यह  / छत्तीसगढ़ - पुलिस के हत्थे चढ़ी तीन शातिर महिलाएं , धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में किया था यह कांड / कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को चुनाव जिताने के लिए पार्टी ने इन दिग्गजों को उतारा मैदान में , देखे लिस्ट / प्रेमी ने पहले प्रेमिका के मांग में भरा सिंदूर फिर कनपटी पर मार दी गोली , और कर ली खुदकुशी / छत्तीसगढ़ - मंदबुद्धि नाबालिग के साथ गैंगरेप , पेट निकलने के बाद हुआ मामले का खुलासा /  छत्तीसगढ़ - B.Ed पास शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर , नौकरी को लेकर CM साय ने कही यह बड़ी बात / CM विष्णुदेव साय ने उड़ीसा में भरी हुंकार , कहा उड़ीसा की जनता देश मे फिर से बनाएगी मोदी सरकार / पूरे छत्तीसगढ़ में छाई काली घटा , तेज हवा के साथ बारिश की संभावना , इन जिलों में अलर्ट जारी / छत्तीसगढ़ - पायलट की सभा मे पूर्व मंत्री जयसिंह को नही मिली कुर्शी , मंच पर काफी देर तक खड़े रहने के बाद वापस उतरे / 
राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने दिव्या सिंह को सक्ती राज परिवार की बहू मानने से किया इंकार , देखे पत्र

   cgwebnews.in   

राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने दिव्या सिंह को सक्ती राज परिवार की बहू मानने से किया इंकार , देखे पत्र

62.80

सक्ती
सक्ती 13 सितंबर 2023 - सक्ती जिला मुख्यालय से इस वक्त एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा राज महल में चुनाव से पहले बगावत होना शुरू हो गया है सक्ती राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने अपने छोटे भाई कुमार पुष्पेंद्र सिंह की बहू व वीर विक्रम सिंह की पत्नी दिव्या सिंह को सक्ती राज परिवार की बहुरानी मानने से इंकार कर दिया है। इस संबंध में राजा सुरेन्द्र बहादुर ने एक पत्र जारी किया है जो अक्षरशः इस प्रकार है :-

राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह
सक्ती स्टेट, छत्तीसगढ़
पूर्व मंत्री, मध्यप्रदेश शासन,
पूर्व महामंत्री : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी
पूर्व सदस्य ए.आई.सी.सी.
हरि गुजर महल सक्ती
जिला : जांजगीर, 495689 छत्तीसगढ़
दिनांक - 12/09/2023

प्रेस विज्ञप्ति

मुझे लाइव टुडे छत्तीसगढ वेब पोर्टल दिनांक 04 . 09 . 2023 , अम्बे न्यूज वेब पोर्टल दिनांक 04 .09. 2023 , चौथा स्तंभ वेब पोर्टल दिनांक 03. 09. 2023 एवं सी.जी. लाइव न्यूज वेब पोर्टल एवं अन्य के अनुसार विभिन्न वाट्सअप के माध्यम से पता चला कि दिव्या सिंह ने चन्द्रपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से विधान सभा टिकिट की मांग की है। 

और उसमें यह लिखा है कि दिव्या सिंह राजा सुरेन्द्र बहादुर पूर्व मंत्री की बहुरानी है। यहां पर मै क्षेत्र के लोगो एवं कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट रुप से बताना चाहता हू कि दिव्या सिंह न तो मेरी बहुरानी है, न ही सक्ती राजपरिवार की बहुरानी है। दिव्या सिंह मेरे छोटे भाई पुष्पेन्द्र बहादुर सिंह के पुत्र वीर विक्रम सिंह की पत्नि है तथा वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य रहे है। दिव्या सिंह के तलाक का प्रकरण सक्ती परिवार न्यायालय मे लंबित है। दिव्या सिंह का सक्ती राज परिवार सुरेन्द्र बहादुर सिंह से कोई नाता नही है।

दिव्या सिंह एवं गीता राणा सक्ती राज परिवार के सदस्यों के विरुद्ध विभिन्न थानो एवं अन्य जगहों पर झूठी झूठी शिकायते सक्ती राज परिवार के सदस्यो को बदनाम करने की नियत से इस प्रकार के बयान एवं भ्रामक समाचार फैलाती रहती है। तथा इस प्रकार के झुठे मामले कोर्ट में लंबित है।

दिव्या सिंह ने जो वाट्सअप ग्रुप मे जो मेरी बहू बनकर जो समाचार प्रकाशित कराया है उस पर मुझे घोर आपत्ति है तथा मुझे मानसिक रूप से पीड़ा हुई है। मैं इन पर तथा इस प्रकार के भ्रामक समाचार प्रकाशित करने वालो पर मानहानि का मुकदमा दायर करुगा। और लोगो से अपील करता हू कि दिव्या सिंह एवं गीता राणा द्वारा गलत एवं भ्रामक जानकारी के झांसे मे न आवे। और यदि उसके इस प्रकार के झांसे मे आते है तो उसकी जवाबदारी उनकी होगी।

भवदीय
राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह पूर्व केबिनेट मंत्री म.प्र. शासन
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/