छत्तीसगढ़ - पुलिस के हत्थे चढ़ी तीन शातिर महिलाएं , धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में किया था यह कांड / कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को चुनाव जिताने के लिए पार्टी ने इन दिग्गजों को उतारा मैदान में , देखे लिस्ट / प्रेमी ने पहले प्रेमिका के मांग में भरा सिंदूर फिर कनपटी पर मार दी गोली , और कर ली खुदकुशी / छत्तीसगढ़ - मंदबुद्धि नाबालिग के साथ गैंगरेप , पेट निकलने के बाद हुआ मामले का खुलासा /  छत्तीसगढ़ - B.Ed पास शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर , नौकरी को लेकर CM साय ने कही यह बड़ी बात / CM विष्णुदेव साय ने उड़ीसा में भरी हुंकार , कहा उड़ीसा की जनता देश मे फिर से बनाएगी मोदी सरकार / पूरे छत्तीसगढ़ में छाई काली घटा , तेज हवा के साथ बारिश की संभावना , इन जिलों में अलर्ट जारी / छत्तीसगढ़ - पायलट की सभा मे पूर्व मंत्री जयसिंह को नही मिली कुर्शी , मंच पर काफी देर तक खड़े रहने के बाद वापस उतरे / बड़ी खबर - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर , हादसे में 06 यात्रियों की मौत , 15 से अधिक घायल / 
छत्तीसगढ़ - रक्षाबंधन में खड़ा हुआ सियासी बखेड़ा , CM बघेल और सांसद सरोज पांडेय में छिड़ा पत्र-वार

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - रक्षाबंधन में खड़ा हुआ सियासी बखेड़ा , CM बघेल और सांसद सरोज पांडेय में छिड़ा पत्र-वार

74.93

रायपुर
रायपुर 30 अगस्त 2023 - रक्षाबंधन पर सरोज पांडेय के एक पत्र पर सियासी बखेड़ा हो गया है। रक्षाबंधन पर राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राखी के साथ एक पत्र भी लिखा है। पत्र में सरोज पांडेय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दो दिन पहले दिये उस बयान का जिक्र कर खुद को आहत होने की बात लिखी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरोज पांडेय के एक बयान पर पलटवार करते हुए उन पर अविवाहित होने को लेकर तंज कस दिया था। 

दरअसल दीपक बैज ने कहा था कि भाजपा 21 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है, पार्टी अभी उस पर ही माथा पच्ची कर रही है। बैज के इसी बयान पर पलटवार करते हुए सांसद सरोज पांडेय ने कहा था कि बीजेपी की माथापच्ची को पीसीसी चीफ न देखें। सांसद ने कहा दीपक बैज को अभी बोलना नहीं आता, वे बच्चे हैं, उन्हें बोलना सीखना चाहिए। दो दिन पहले जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग के दौरे पर थे, तो मीडिया ने उनसे सरोज पांडेय के बयान पर प्रतिक्रिया पूछ ली। जिसके जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा कि दीपक बैज 2 बार के विधायक, 1 बार के सांसद है और शादीशुदा बाल बच्चे वाले है, सरोज पांडेय की शादी भी नही हुई है अब बच्चा कौन है..

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ( दो दिन पहले का बयान)
अपने दो पन्ने के पत्र में सरोज पांडेय ने मुख्यमंत्री के उसी बयान को लेकर घेरा है। मार्मिक पत्र लिखकर सरोज पांडेय ने मुख्यमंत्री के उस बयान को एक बहन का उपहास बताया है। मुख्यमंत्री ने सरोज पांडेय के उस पत्र को लेकर प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरोज पांडे ने हमारे प्रदेश अध्यक्ष को बच्चा कहा था, हमारे अध्यक्ष आदिवासी है उनका मजाक उड़ा रही थी, मैंने कहा था दीपक बैज शादीशुदा है और सरोज पांडे की शादी नहीं हुई है, इसमें अपमान वाली कहां की बात है
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/