लिव इन पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कैदी ने मांगी पैरोल , जज ने दिया यह फैसला / छत्तीसगढ़ - साय मंत्रिमंडल का 12वा मंत्री कौन?? , अजय , अमर या फिर मूणत , फैसला जल्द / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - ब्लाॅक कांग्रेस उपाध्यक्ष की बीच सड़क पर गोली मार कर हत्या , पूरे जिले में नाकाबंदी / नई नवेली भाभी को दिल दे बैठा देवर , भाभी ने भी दिया ग्रीन सिग्नल , फिर हो गया यह कांड / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बाईक डिवाइडर से टकराई , एक युवक की मौत और एक गंभीर / पूर्व उपमुख्यमंत्री का निधन, निजी हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस, पार्टी में शोक की लहर / विधायक ने युवक को मारा थप्पड़ , बदले में युवक ने भी विधायक जी को जड़ दिया झन्नाटेदार तमाचा / अचानक आये तेज आंधी से होर्डिंग गिरा , 08 लोगो की दब कर मौत , 60 से अधिक घायल  / छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड के पुनर्मूल्यांकन की आवेदन प्रक्रिया शुरु , पढ़े अंतिम तारीख सहित पूरी डिटेल / 
छत्तीसगढ़ - गैंगरेप के मामले में SP की बड़ी कार्यवाही , एक ASI और तीन आरक्षक सस्पेंड

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - गैंगरेप के मामले में SP की बड़ी कार्यवाही , एक ASI और तीन आरक्षक सस्पेंड

66.75

बलरामपुर
बलरामपुर 06 अगस्त 2023 - गैंगरेप मामले में बलरामपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रेप के आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। SP लाल उमैद सिंह ने बताया कि रेप के मामले में गिरफ्तार कुल 5 आरोपियों में से 2 आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये। इस मामले में पुलिस ने ASI सहित चार पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। मामला बलरामपुर के रामानुजगंज थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत हुई थी। इस मामले में नाबालिग और उसके साथी से डरा धमकाकर पैसे की भी वसूली की गयी थी। युवती की शिकायत के बाद 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, लेकिन 5 आरोपियों में से 2 आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये।

पुलिस के मुताबिक रेप के मामले में पुलिस ने अमित कुमार केरकेट्टा , मजबुल्लाह अंसारी , गुलाबचंद पुरी , शंकर सोनी और हसनेन अंसारी को गिरफ्तार किया था। इस मामले में एक ASI और 3 आरक्षक को तैनात किया गया था। लेकिन सुबह गिरफ्तार 5 आरोपी में से दो आरोपी शंकर सोनी और हसनेन अंसारी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपियों के भागने के मामले में SP लाल उमैद सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ASI रोपन राम पैकरा , आरक्षक अजय तिर्की , समीर कुजूर और पंकज सिदार को सस्पेंड कर सभी को बलरामपुर पुलिस लाइन में अटैच किया गया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/