लिव इन पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कैदी ने मांगी पैरोल , जज ने दिया यह फैसला / छत्तीसगढ़ - साय मंत्रिमंडल का 12वा मंत्री कौन?? , अजय , अमर या फिर मूणत , फैसला जल्द / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - ब्लाॅक कांग्रेस उपाध्यक्ष की बीच सड़क पर गोली मार कर हत्या , पूरे जिले में नाकाबंदी / नई नवेली भाभी को दिल दे बैठा देवर , भाभी ने भी दिया ग्रीन सिग्नल , फिर हो गया यह कांड / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बाईक डिवाइडर से टकराई , एक युवक की मौत और एक गंभीर / पूर्व उपमुख्यमंत्री का निधन, निजी हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस, पार्टी में शोक की लहर / विधायक ने युवक को मारा थप्पड़ , बदले में युवक ने भी विधायक जी को जड़ दिया झन्नाटेदार तमाचा / अचानक आये तेज आंधी से होर्डिंग गिरा , 08 लोगो की दब कर मौत , 60 से अधिक घायल  / छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड के पुनर्मूल्यांकन की आवेदन प्रक्रिया शुरु , पढ़े अंतिम तारीख सहित पूरी डिटेल / 
छत्तीसगढ़ - मंदिर में प्रशाद खा कर 170 लोग हुए बीमार , स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - मंदिर में प्रशाद खा कर 170 लोग हुए बीमार , स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

56.98

कांकेर
कांकेर 04 अगस्त 2023 - छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के विकासखंड के ग्राम संबलपुर में मंदिर का प्रसाद खाकर बीमार होने वालों की संख्या 170 पहुंच गई है। बता दे कि सोमवार को इस मंदिर में हलवा और ठंडाई प्रसाद के रूप में वितरित की गई थी। जिसे कई श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया था। उसके बाद मंगलवार को कई लोगों की तबीयत बिगड़ी और उन्हें पेट में मरोड़, उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी। धीरे-धीरे मामला सामने आया और पता चला कि जिन्होंने मंदिर में प्रसाद खाया है या वहां का पानी पिया है उन लोगों को पेट में संक्रमण हो चुका है।

सूचना पर जिला प्रशासन के द्वारा तत्काल गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। साथ ही मितानिनों को घर - घर भेज कर मरीजों का हालचाल जाना गया। वहीं गुरुवार को डाक्टरों ने भी घर-घर दौरा कर मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें दवाइयां उपलब्ध कराई। इसके साथ ही पंचायत भवन में बुधवार और गुरुवार दोनों दिन लगातार स्वास्थ शिविर लगा रहा। मिली जानकारी के अनुसार इस शिविर में तथा घरों में जाने के बाद कुल 170 मरीज ऐसे मिले है, जिन्हें प्रसाद खाने के बाद पेट का इंफेक्शन हुआ है। साथ ही उल्टी दस्त से पीड़ित है। जबकि शिविर में लगभग 35 अन्य मरीजों ने भी आकर अपना इलाज करवाया है।

BMO डा. अखिलेश ध्रुव ने बताया कि समय रहते पेट के संक्रमण से पीड़ित सभी मरीजों का इलाज कर लिया गया है। स्वास्थ्य मेले के द्वारा दो दिनों से लगातार ऐसे मरीजों को गांव में घर-घर जाकर तलाश किया गया और उन्हें दवाइयां दी गई। मरीजों को परेशानियां तो हो रहे हैं, लेकिन किसी भी तरह के खतरे की कोई बात नहीं है। सभी मरीज सुरक्षित हैं।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/