छत्तीसगढ़ - पुलिस के हत्थे चढ़ी तीन शातिर महिलाएं , धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में किया था यह कांड / कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को चुनाव जिताने के लिए पार्टी ने इन दिग्गजों को उतारा मैदान में , देखे लिस्ट / प्रेमी ने पहले प्रेमिका के मांग में भरा सिंदूर फिर कनपटी पर मार दी गोली , और कर ली खुदकुशी / छत्तीसगढ़ - मंदबुद्धि नाबालिग के साथ गैंगरेप , पेट निकलने के बाद हुआ मामले का खुलासा /  छत्तीसगढ़ - B.Ed पास शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर , नौकरी को लेकर CM साय ने कही यह बड़ी बात / CM विष्णुदेव साय ने उड़ीसा में भरी हुंकार , कहा उड़ीसा की जनता देश मे फिर से बनाएगी मोदी सरकार / पूरे छत्तीसगढ़ में छाई काली घटा , तेज हवा के साथ बारिश की संभावना , इन जिलों में अलर्ट जारी / छत्तीसगढ़ - पायलट की सभा मे पूर्व मंत्री जयसिंह को नही मिली कुर्शी , मंच पर काफी देर तक खड़े रहने के बाद वापस उतरे / बड़ी खबर - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर , हादसे में 06 यात्रियों की मौत , 15 से अधिक घायल / 
पूर्व विधायक की संदिग्ध मौत के बाद अब ड्राइवर का शव पेड़ से लटका मिला , खुदकुशी या साजिश पुलिस जाँच में जुटी

   cgwebnews.in   

पूर्व विधायक की संदिग्ध मौत के बाद अब ड्राइवर का शव पेड़ से लटका मिला , खुदकुशी या साजिश पुलिस जाँच में जुटी

92.57

मध्य प्रदेश
रायसेन 31 जुलाई 2023 - बरेली - उदयपुरा से तीन बार विधायक रहे भाजपा नेता भगवत सिंह पटेल 28 जुलाई की रात अपने घर में मृत मिले थे। पुलिस उनकी मौत की अभी गुत्थी सुलझा भी नहीं पाई है कि सोमवार को उनके ड्राइवर का शव पेड़ से लटका मिला है।

ड्राइवर की जेब से सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है। हालांकि, सुसाइड नोट में क्या लिखा है, इसका अभी खुलासा नहीं किया गया है। दोनों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर गहरी साजिश का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

28 जुलाई को जिस रात भागवत सिंह पटेल घर में मृत पाए गए थे, उस रात उनका ड्राइवर बिहारी लाल केवट भी उनके निवास पर था। पूर्व विधायक पटेल की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत की जांच में पुलिस ने ड्राइवर बिहारी लाल से भी पूछताछ की थी।

ड्राइवर बिहारीलाल केवट पिपरिया गांव का रहने वाला था, जो सोमवार को ग्राम मांगरोल के पास बबूल के एक पेड़ से लगे फंदे पर लटका मिला। घटनास्थल के पास ही एक बाइक भी मिली है, जो पूर्व विधायक के एक रिश्तेदार की बताई जा रही है।

इधर, एसपी विकास कुमार शाहवाल ने बताया कि मृतक ड्राइवर की जेब से एक सुसाइड नोट और बहुत सारे कागज भी मिले हैं, उसमें क्या लिखा है अभी पुलिस ने नहीं पढ़ा है। हमने सभी कागजों को तुरंत सील बंद कर दिया है। पहले पोस्टमार्टम कराया जाएगा, उसके बाद कागजों की जांच करेंगे। फिलहाल CCTV कैमरे देखे जा रहे हैं। मंगलवार को ड्राइवर के शव का पोस्टमार्टम भोपाल में होगा।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/