लिव इन पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कैदी ने मांगी पैरोल , जज ने दिया यह फैसला / छत्तीसगढ़ - साय मंत्रिमंडल का 12वा मंत्री कौन?? , अजय , अमर या फिर मूणत , फैसला जल्द / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - ब्लाॅक कांग्रेस उपाध्यक्ष की बीच सड़क पर गोली मार कर हत्या , पूरे जिले में नाकाबंदी / नई नवेली भाभी को दिल दे बैठा देवर , भाभी ने भी दिया ग्रीन सिग्नल , फिर हो गया यह कांड / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बाईक डिवाइडर से टकराई , एक युवक की मौत और एक गंभीर / पूर्व उपमुख्यमंत्री का निधन, निजी हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस, पार्टी में शोक की लहर / विधायक ने युवक को मारा थप्पड़ , बदले में युवक ने भी विधायक जी को जड़ दिया झन्नाटेदार तमाचा / अचानक आये तेज आंधी से होर्डिंग गिरा , 08 लोगो की दब कर मौत , 60 से अधिक घायल  / छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड के पुनर्मूल्यांकन की आवेदन प्रक्रिया शुरु , पढ़े अंतिम तारीख सहित पूरी डिटेल / 
छत्तीसगढ़ - 54 करोड़ की ठगी करने का मास्टरमाइंड झोपड़ी से गिरफ्तार

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - 54 करोड़ की ठगी करने का मास्टरमाइंड झोपड़ी से गिरफ्तार

77.73

जशपुर
जशपुर 28 जुलाई 2023 - विनायक होम्स एंड रियल स्टेट के संचालक फूलचंद बिशे को जशपुर पुलिस की टीम ने मध्यप्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी कार्यालय मे आयोजित प्रेस कांन्फ्रेंस मे एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित फूलचंद बिशे मूलतः इंदौर (मध्यप्रदेश) का निवासी है। उसने अपने दोनों बेटे जितेंद्र बिशे और योगेंद्र बिशे के साथ मिलकर वर्ष 2010 मे विनायक होम्स एंड रियल स्टेट के नाम से एक चिटफंड कंपनी का पंजीयन मध्यप्रदेश के ग्वालियर में कराया था।

इस कंपनी ने जशपुर जिले मे कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी निर्मला बाई , कांसाबेल थाना क्षेत्र के ग्राम बिहाबाल निवासी प्रेमचंद सिंह सहित जिले के 6 निवेशकों को कंपनी में रकम जमा करने पर तीन गुना हो जाने का झांसा देकर 90 निवेशकों से 02 करोड़ 25 लाख रूपये की ठगी कर ली।

एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि साइबर सेल के सहयोग से आरोपितो की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित फूलचंद बिशे उज्जैन में छिपा हुआ है। साइबर सेल ने आरोपित का मोबाइल नंबर ट्रेस किया तो उसका लोकेशन उज्जैन के थाना नागझिरी के गलचा बस्ती मे मिला। 

सूचना पर आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए कोतवाली प्रभारी रविशंकर तिवारी के नेतृत्व मे एक टीम उज्जैन पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से ज़ब टीम ने गलचा बस्ती मे छापा मारा तो आरोपित फूलचंद बिशे एक झोपड़ी मे छिपा हुआ मिला। कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/