लिव इन पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कैदी ने मांगी पैरोल , जज ने दिया यह फैसला / छत्तीसगढ़ - साय मंत्रिमंडल का 12वा मंत्री कौन?? , अजय , अमर या फिर मूणत , फैसला जल्द / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - ब्लाॅक कांग्रेस उपाध्यक्ष की बीच सड़क पर गोली मार कर हत्या , पूरे जिले में नाकाबंदी / नई नवेली भाभी को दिल दे बैठा देवर , भाभी ने भी दिया ग्रीन सिग्नल , फिर हो गया यह कांड / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बाईक डिवाइडर से टकराई , एक युवक की मौत और एक गंभीर / पूर्व उपमुख्यमंत्री का निधन, निजी हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस, पार्टी में शोक की लहर / विधायक ने युवक को मारा थप्पड़ , बदले में युवक ने भी विधायक जी को जड़ दिया झन्नाटेदार तमाचा / अचानक आये तेज आंधी से होर्डिंग गिरा , 08 लोगो की दब कर मौत , 60 से अधिक घायल  / छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड के पुनर्मूल्यांकन की आवेदन प्रक्रिया शुरु , पढ़े अंतिम तारीख सहित पूरी डिटेल / 
छत्तीसगढ़ - जनपद पंचायत CEO पी आर साहू गिरफ्तार , जाने क्या है मामला

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - जनपद पंचायत CEO पी आर साहू गिरफ्तार , जाने क्या है मामला

46.68

कांकेर
कांकेर 18 जुलाई 2023 -  छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला में डीएमएफ मद से सोलर लाइट लगाने के मामले में बड़ा भ्रष्टाचार सामने आया हैं। यहां जनपद स्तर पर डीएमएफ मद से ग्राम पंचायत में सोलर लाइट लगाने के लिए फंड आबंटित किया गया था। लेकिन अधिकारियों ने कागजों में ही काम पूरा बताकर करीब 14.40 लाख रूपये का भुगतान कर दिया गया। 

डीएमएफ मद के पैसों में भ्रष्टाचार का ये मामला कांकेर जिला के ग्राम पंचायत बोन्दानार का हैं। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत बोन्दानार में 30 सोलर लाइट लगाने के लिए जिला प्रशासन ने डीएमएफ मद से 14.40 लाख रुपये स्वीकृत किए थे। लेकिन फंड स्वीकृत होने के बाद भी गांव में सोलर लाइट नही लग सका। मामले में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने जांच समिति गठित कर जांच का आदेश दिया गया। जांच में पाया गया सोलर स्ट्रीट लाइट लगाए बिना ही राशि का भुगतान ठेकेदार की फर्म को कर दिया गया। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद विभाग में हड़कंप मच गया।

जिस पर कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार के इस मामले में तत्कालीन जनपद सीईओ पीआर साहू, उप अभियंता विद्युत ग्रामीण यांत्रिकी सेवा युगल किशोर ध्रुव और मेसर्स आरबी डॉलर्स एण्ड कोंडागांव के प्रोपराइटर के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज कराया गया।

मामले में ताड़ोकी थाना में सरकारी कार्य में धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा के मामले में तीनों के खिलाफ धारा 120 बी, 409, 420, 467, 468 तथा 471 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। एडिशनल एसपी खोंमन सिन्हा ने बताया कि आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी। बीजापुर से प्रकरण के मुख्य आरोपी तत्कालीन सीईओं पीआर साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं FIR दर्ज होने के बाद से आरोपी इंजीनियर और ठेकेदार फरार हैं, जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही हैं।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/