छत्तीसगढ़ - तेज आँधी तूफान और बारिश से जन जीवन हुआ अस्त ब्यस्त , कई जिलों में ब्लैक आउट जैसे हालात / जांजगीर चाम्पा - IPL सट्टा खिलाते आकाश बजाज गिरफ्तार , खालसा ढाबा में बैठ कर लगवा रहा था दांव / छत्तीसगढ़ - शादी में शामिल होने जा रहें बाईक सवारो को ट्रक ने मारी टक्कर , एक युवक की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ - 19 साल की युवती ने खुद पर मिट्टीतेल डाल कर लगाई आग , इलाज के दौरान हुई मौत , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ में 05 दिनों तक बारिश के साथ तेज आँधी की चेतावनी , आज देर शाम से बदलेगा मौषम / मौलवी ने छात्रा को बनाया हवस का शिकार , रेप का VIDEO वायरल होते ही मौलवी गिरफ्तार / छत्तीसगढ़ - अचार संहिता हटते ही पुलिस विभाग में होगी बम्फर भर्ती , अधिक जानकारी के लिए पढ़े पूरी खबर / छत्तीसगढ़ - SP बंगले में तैनात आरक्षक ने खुद को मारी गोली , हालत नाजुक / कल बंद रहेगी सभी शराब की दुकानें , नही मिलेगी एक बूंद भी शराब , आदेश जारी / 
छत्तीसगढ़ - थप्पड़ बाज आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गिरफ्तार , भेजी गई जेल , जाने क्या है मामला

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - थप्पड़ बाज आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गिरफ्तार , भेजी गई जेल , जाने क्या है मामला

86.63

जशपुर
रायगढ़ 08 जुलाई 2023 - आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा सरेआम चमाचा जड़ने से क्षुब्ध ग्रामीण के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक के सुसाईट नोट के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ आत्महत्या के दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार 06 जुलाई की शाम पुलिस चौकी रैरूमा खुर्द अंतर्गत ग्राम भालूपखना फिटिंगपारा के समयनाथ मांझी 48 साल के घर में फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली थी। मृतक के पत्नी की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही पश्चात शव का पीएम कराया गया। 

घटना को लेकर मृतक के परिजनों तथा पड़ोसियों ने बताया कि मृतक समयनाथ मांझी पूर्व में गांव के बुध्दुराम मांझी को रूपये उधार दिया था बदले में बुध्दुराम ने अपनी खेत समयनाथ को कमाने दिया। उसी खेत को आरोपी महिला प्रभा एक्का के कहने पर बुध्दुराम समयनाथ से अपनी खेत वापस मांगकर रूपये लौटाने की बात बोल रहा था।

06 जुलाई की सुबह समयनाथ गांव के गोपीराम मांझी को वही बात बता रहा था कि इसी दरम्यान प्रभा एक्का वहां से गुजरी। उसने उनकी बातें सुनकर समयनाथ से गाली गलौच कर उसे थप्पड़ मार दिया सबके सामने हुई घटना से समयनाथ अपमानित महसूस कर क्षुब्ध होकर अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। 

मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। मर्ग जांच दौरान सुसाइडल नोट एवं गवाहों के बयान पर आरोपित प्रभा एक्का के विरूद्ध आत्महत्या के लिये प्रेरित करने का अपराध पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपिया प्रभा एक्का पति स्व. निबीयुस एक्का 44 साल ग्राम भालूपखना फिटिंगपारा चैकी रैरूमा खुर्द को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/