नाबालिग प्रेमी जोड़े की कुँए में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / 12 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रोहित मालवी रंगेहाथ गिरफ्तार , लोकायुक्त की कार्यवाही / छत्तीसगढ़ - थाने में पूछताछ के दौरान महिला से बदसलूकी करना आरक्षक को पड़ा भारी , हुआ लाईन अटैच / छत्तीसगढ़ - इस दिन जारी होंगे ओपन स्कूल 10वीं 12वीं बोर्ड के नतीजे , इस लिंक पर चेक कर सकते है रिजल्ट / जांजगीर चाम्पा - इन 12 पदों पर होगी सीधी भर्ती , सैलरी 25 हजार प्रतिमाह / छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित बाईक पेंड़ से टकराई , हादसे में फूफा और भतीजे की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ - सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर का पर्दाफाश , एक महिला गिरफ्तार , इसलिए किया था कांड / छत्तीसगढ़ - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिया इस्तीफा , कांग्रेस नेता ने कहा नियम विरुद्ध किये है काम / प्यार करने की तालिबानी सजा , पहले पिलाया पेशाब फिर जूतों की माला पहना कर निकाला जुलूस / 
छत्तीसगढ़ - चोरी की जाँच करने गए पुलिस को पलंग के नीचे मिला ऐसा कुछ जिसे देख कर,,,

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - चोरी की जाँच करने गए पुलिस को पलंग के नीचे मिला ऐसा कुछ जिसे देख कर,,,

36.71

सारंगढ़ बिलाईगढ़
सारंगढ़ 22 जून 2023 - एक कारोबारी को पुलिस से चोरी की शिकायत करना महंगा पड़ गया। कारोबारी के घर से पुलिस को 02 करोड़ 76 लाख रुपये मिला है। दरअसल, यह मामला सारंगढ़ - बिलाईगढ़ जिले के भटगांव थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने बताया कि कारोबारी के घर से हुई 15 लाख की नकदी और पांच लाख के आभूषणों की चोरी की शिकायत पर जांच करने पहुंची टीम ने 02 करोड़ 76 लाख रुपये नगदी जब्त किए हैं। कारोबारी इन रुपयों को पलंग के नीचे एक पुराने बक्‍से में छिपा रखा था। रकम को लेकर पूछने पर वह गोलमोल उत्तर दे रहा है। इधर, आयकर विभाग को जानकारी दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार, भटगांव थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 03 में कारोबारी शोभित नामदेव के घर पर 20 जून मंगलवार की रात में चोरी हुई थी। शिकायत पर जब भटगांव पुलिस जांच करने पहुंची, तो घर में पलंग के नीचे 02 करोड़ 76 लाख रुपये मिले। पुलिस ने बताया कि घर पर हुई चोरी से कारोबारी नामदेव भी अनभिज्ञ था।

इसी बीच घर में हुई चोरी का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चोर चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद उनके घर से भागते हुए दिख रहा है। यह वीडियो 21 जून सुबह 5 बजकर 21 मिनट का बताया जा रहा है। इसके बाद कारोबारी ने घर की आलमारी देखी तो 15 लाख व आभूषण गायब मिले जिसकी जानकारी उन्होंने भटगांव पुलिस को दी थी।

सारंगढ़ - बिलाईगढ़ के SDOP संजय तिवारी ने कहा, व्यापारी के घर से 02 करोड़ 76 लाख रुपये की जब्ती की गई है। वह इस राशि को लेकर कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दे पा रहा है। आयकर विभाग को इसकी जानकारी दे दी गई है।

SDOP संजय तिवारी ने बताया कि कारोबारी के घर से 02 करोड़ 76 लाख नगद जब्‍त किया गया है, लेकिन शोभित नामदेव के बेटे ने यह बताया कि पुलिस ने उसके घर से दो करोड़ 76 लाख रुपए जब्‍त किए हैं। इसे लेकर संदेह व्यक्त हो रहा है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/