प्रेमिका को धोखे से बुला कर प्रेमी ने दोस्तो से कराया गैंगरेप , रात भर युवती को नोचते रहे दरिंदे / राजधानी में बर्डफ्लू ने मचाया कोहराम , संक्रमित लोगो को किया जा रहा है क्वारंटीन , अलर्ट जारी  / पुलिस की नौकरी पाते ही प्रेमी को भूली युवती , अब बात करने पर दे रही है रेप केस में फंसाने की धमकी / बड़ी मुसीबत - रेलवे ने 63 ट्रेनों को किया रद्द , पांच दिनों तक पटरी पर नही दौड़ेगी ट्रेन , देखे पूरी लिस्ट / छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता प्रशांत श्रीवास्तव की कार में लगी भीषण आग , मची अफरातफरी / सक्ती से बड़ी खबर - निजी हॉस्पिटल के शौचालय में युवती ने दिया अवैध संतान को जन्म , पुलिस जाँच में जुटी / बड़ी खबर - तीसरे चरण के चुनाव की तारीख बदली , अब 07 मई को नही डाले जाएंगे वोट , निर्वाचन आयोग ने बताई यह वजह / छत्तीसगढ़ - कल खाते में आएगी या नही महतारी वंदन की राशि , जाने रुपये ट्रांसफर को लेकर क्या है UPDATE / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - पूर्व स्कूल शिक्षामंत्री के वाहन पर पथराव , हमले में बाल-बाल बचे मंत्री / 
वंदे भारत एक्सप्रेस क्षतिग्रस्त , आकाशीय बिजली और ओला गिरने से टूटे शीशे , 250 यात्री थे सवार

   cgwebnews.in   

वंदे भारत एक्सप्रेस क्षतिग्रस्त , आकाशीय बिजली और ओला गिरने से टूटे शीशे , 250 यात्री थे सवार

38.74

देश
भद्रक 21 मई 2023 - ओडिशा के भद्रक के पास तेज हवाओं के बाद आकाशीय बिजली और ओला-वृष्टि की चपेट में आने से पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन क्षतिग्रस्त हो गई है। इस घटना की वजह से ट्रेन में सवार करीब 250 यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है, हालांकि वह पूरी तरह से सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक ओडिशा के भद्रक रेलवे स्टेशन से 30 किलोमीटर दूर रविवार को पुरी-वंदे भारत एक्स्प्रेस ट्रेन खराब मौसम की चपेट में आ गई।। इस प्राकृतिक घटना में ट्रेन के इंजन के विंडस्क्रीन को नुकसान पहुंचा और ओवरहेड इलेक्ट्रिक तार भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। कुछ कंपार्टमेंट की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए हैं।

रेलवे के अधिकारियों ने बताया है कि पुरी-वंदे भारत ट्रेन के इंजन का विंडस्क्रीन ओला-वृष्टि की चपेट में आ गया। यही नहीं उनके मुताबिक कुछ कंपार्टमेंट की खिड़कियों के शीशे भी ओला-वृष्टि की वजह से टूट गए हैं यह घटना रविवार दोपहर बाद की बताई गई है।

रेलवे अधिकारियों के हवाले बताया गया है कि ट्रेन नंबर 22896 वंदे भारत एक्सप्रेस आकाशीय बिजली की चपेट में भी आ गया और ओला-वृष्टि में फंस जाने की वजह से ड्राइवर की केबिन के विंडस्क्रीन को नुकसान हुआ। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक तेज हवाओं की वजह से पेड़ भी उखड़ गए, जिससे ओवरहेड इलेक्ट्रिक तारों को नुकसान हुआ है।

जानकारी के मुताबिक इसकी वजह से बैतरणी रोड रेलवे ओवरब्रिज पर ट्रेन दो घंटे से ज्यादा देर तक रुकी रही। ईस्ट-कोस्ट रेलवे के अधिकारियों ने कहा, ट्रेन के सभी 250 यात्री सुरक्षित हैं। एक डीजल इंजन बहुत जल्द साइट से मंजुरी रोड तक ट्रेन को क्लियर करेगा, क्योंकि पैंटोग्राफ ओवरहेड तार से उलझ गया है।

उन्होंने बताया कि जब मंजुरी रोड तक ट्रेन को क्लियर कर दिया जाएगा तो यह फिर गंतव्य तक अपने सामान्य इंजन के साथ काम करेगा। उम्मीद की जा रही है कि ट्रेन हावड़ा के शाम 7.30 के बाद रवाना होगी। कई यात्रियों ने बिगड़े मौसम की वजह से ट्रेन के कोचों में बिजली नहीं होने की जानकारियां और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/