पतंजलि के लिवामृत एडवांस , मधुनाशिनी वटी सहित इन 14 प्रोडक्ट पर लगा बैन , अब मार्केट में नही दिखेगी यह दवा / प्रज्वल रेवन्ना के कदमो की आहट से सिहर जाती थी महिलाएं , दुनिया के सबसे बड़े सेक्स स्कैंडल में सबसे बड़ा खुलासा / छत्तीसगढ़ - जीजा ने साले को बेरहमी से उतारा मौत के घाट , हत्या की वजह जानकर हो जाएंगे हैरान / कॉलेज की छात्रा शिक्षक के साथ करना चाहती थी शादी , परिजनों के इंकार करने पर उठाया यह कदम / लोकसभा चुनाव के बीच बुरे फंसे PCC चीफ , जाना पड़ सकता है दो साल के लिए जेल / कांग्रेस के कर्मो की सजा लोकसभा चुनाव में जनता देगी , दिनेश शर्मा अन्नपूर्णा / कल चाम्पा में गरजेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे , देखे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पूरा शेड्यूल / जांजगीर चाम्पा - ग्रामीणों ने लिया लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का फैसला , प्रसासन में मचा हड़कंप / सक्ती - भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ सरपंच पति गिरफ्तार , भेजा गया जेल / 
हाथों में होने वाले पति के नाम की मेहंदी लगा कर प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन

   cgwebnews.in   

हाथों में होने वाले पति के नाम की मेहंदी लगा कर प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन

12.67

बिहार
मुजफ्फरपुर 18 मई 2023 - बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थाना क्षेत्र में प्रेम की अजीब कहानी सामने आई है, जहां परिवार के निर्णय पर प्रेम संबंध भारी पड़ गया। दुल्हन बनने के लिए तैयार युवती ने तो मेंहदी होने वाले पति के नाम लगाई, लेकिन कुछ ही घंटे के बाद वह परिवार के निर्णय के विपरीत अपने प्रेमी के संग फरार हो गई।

दरअसल पूरा मामला बोचहा थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां बुधवार को युवती के घर बारात आनी थी और विवाह होना था। मंगलवार की शाम मटकोर की रस्म अदायगी की जानी थी। दोपहर में युवती अपने हाथ में मेंहदी भी रचा चुकी थी। विवाह को लेकर परिजन भी तैयारी में जुटे थे कि युवती घर से गायब हो गई।

युवती के परिजनों का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने लड़की का अपहरण कर लिया है। लड़की के परिजन के बयान के आधार पर बोचहा थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

चर्चा है कि युवती के परिजन जिस व्यक्ति पर अगवा करने का आरोप लगा रहे हैं। उसके और युवती के बीच कई वर्षों से प्रेम संबंध है। आरोपी पहले से ही विवाहित है और 2 बच्चों का पिता है।

बोचहां के थाना प्रभारी अरविंद प्रसाद ने बताया कि पीड़िता के परिजनों के द्वारा एक युवक को नामजद करते हुए आवेदन दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा मामले की जांच पड़ताल चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्ट्या मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

IANS
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/