बॉलीवुड की वो 06 एक्ट्रेस जो फिल्मों से छापती है नोट लेकिन किसी भी चुनाव में नही डाल सकती है वोट / छत्तीसगढ़ - एक भाई ने दूसरे भाई को दी खौफनाक मौत , हत्या की वजह जानकर हो जाएंगे हैरान / छत्तीसगढ़ - पालिका अध्यक्ष की विदाई तय , हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका , जाने क्या है पूरा मामला / पतंजलि के लिवामृत एडवांस , मधुनाशिनी वटी सहित इन 14 प्रोडक्ट पर लगा बैन , अब मार्केट में नही दिखेगी यह दवा / प्रज्वल रेवन्ना के कदमो की आहट से सिहर जाती थी महिलाएं , दुनिया के सबसे बड़े सेक्स स्कैंडल में सबसे बड़ा खुलासा / छत्तीसगढ़ - जीजा ने साले को बेरहमी से उतारा मौत के घाट , हत्या की वजह जानकर हो जाएंगे हैरान / कॉलेज की छात्रा शिक्षक के साथ करना चाहती थी शादी , परिजनों के इंकार करने पर उठाया यह कदम / लोकसभा चुनाव के बीच बुरे फंसे PCC चीफ , जाना पड़ सकता है दो साल के लिए जेल / कांग्रेस के कर्मो की सजा लोकसभा चुनाव में जनता देगी , दिनेश शर्मा अन्नपूर्णा / 
अफसरों के बच्चों के चयन पर विवादों के घेरे में CGPSC , भाजपा ने की राजभवन और CBI से की शिकायत

   cgwebnews.in   

अफसरों के बच्चों के चयन पर विवादों के घेरे में CGPSC , भाजपा ने की राजभवन और CBI से की शिकायत

39.82

रायपुर
रायपुर 17 मई 2023 - छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ( CGPSC ) की राज्य सेवा परीक्षा 2021 की चयन सूची विवादों में घिर गई है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने राजभवन और CBI से शिकायत कर दावा किया है कि अधिकारियों-नेताओं के बेटे-बेटियों को नियुक्ति दी जा रही है।

रिजल्ट में सरनेम छुपाकर CGPSC के अध्यक्ष ने अपने रिश्तेदार को डिप्टी कलेक्टर बनाया है। साहिल जो कि DSP बने हैं, उनका सरनेम छुपाया गया है सुनीता जोशी, श्रम पदाधिकारी अध्यक्ष की भांजी है। इसी के साथ PSC के सचिव के पुत्र के भी डिप्टी कलेक्टर बनने पर आपत्ति की है। मामले में CGPSC अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है।

भाजपा के आरोप पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार कर कहा कि यदि कोई किसी राजनेता या ब्यूरोक्रेट्स के परिवार से चयनित हो रहा है तो यह कोई अपराध नहीं है। भाजपा जिस तरह से आरोप लगा रही है और जिस तरह से इंटरनेट मीडिया में जो बातें कही जा रही हैं वह बेहद दुर्भाग्यजनक है। यदि भाजपा के पास कोई तथ्य है तो उसे सामने लाएं, जांच कराएंगे। माहौल खराब नहीं करना चाहिए। मेरे पास भी भाजपा के शासनकाल चयनित अभ्यर्थियों के भी नाम है। अगर उनको उजागर करेंगे तो उनका भी मन खराब होगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि प्रदेश का युवा खुद को ठगा महसूस कर रहा है। पीएससी की चयन सूची को देखकर यह साफ हो गया है कि यह छत्तीसगढ़ की युवा प्रतिभाओं के साथ सीधी-सीधी धोखाधड़ी है, छल है, अन्याय है। 18 मई को भाजयुमो लोक सेवा आयोग के दफ्तर का घेराव करेगा।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/