छत्तीसगढ़ - CGPSC -2021 घोटाले में CBI की जाँच हुई तेज , जल्द शुरू हो सकती है गिरफ्तारी / छत्तीसगढ़ - पूर्व कांग्रेस विधायक सड़क हादसे का शिकार , हॉस्पिटल में किया गया भर्ती / छत्तीसगढ़ - महादेव सट्टा मामले में फंसने के बाद कारोबारी ने की खुदकुशी , सुसाईड नोट में लिखी यह बात / भारत में 21 दिनों के लिए टोटल लॉकडाउन का ऐलान?? , जाने क्या है इस वायरल मैसेज की सच्चाई / छत्तीसगढ़ - आरक्षक दूल्हे को प्रेमिका ने किया शादी के मंडप से किडनैप , शादी समारोह में मचा हड़कंप / छत्तीसगढ़ - माँ की तिजोरी में विवाहित बेटी ने लगाई सेंध , दोस्तो के साथ मिलकर 09 लाख किये पार / बड़ी खबर - देश मे सीरियल ब्लास्ट की धमकी , 12 एयरपोर्ट पर बम लगाए जाने का आया मेल / शिव मंदिर के अंदर फांसी लगाकर पुजारी ने की खुदकुशी , लोगो ने पुजारी को लेकर कही ऐसी बात की,, / जांजगीर चाम्पा - बाईक से उछल कर महिला सड़क पर गिरी , मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत / 
दो सगी बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी , वजह जान कर हो जाएंगे खुश

   cgwebnews.in   

दो सगी बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी , वजह जान कर हो जाएंगे खुश

70.99

देश
टोंक 16 मई 2023 - राजस्थान टोंक जिले में एक युवक की दो लड़कियों से शादी का अनोखा मामला सामने आया है. हरिओम मीणा नामक पढ़े-लिखे युवक का विवाह दो बहनों के साथ कुछ इस तरह से हुआ कि वह सब जगह चर्चा का विषय बन गया है. ख़ास बात यह कि इस विवाह के बाकायदा निमंत्रण पत्र छपे और बंटे भी. साथ ही हरिओम का पूरा परिवार, दोस्त और समाज के लोग इस अनूठे विवाह में शामिल भी हुए।

दरअसल, उनियारा उपखंड के मोरझाला की झोपड़ियां गांव का यह मामला है. यहां रहने वाले हरिओम ने बताया कि परिवार के लोग उसके विवाह के लिए किसी युवती को खोज रहे थे. इसी दौरान निवाई उपखंड के सीदड़ा गांव निवासी बाबूलाल मीणा की बड़ी बेटी कांता से रिश्ते की बात चल पड़ी।

इसके बाद युवक का परिवार जब सीदड़ा गया तो युवती कांता ने अपने दिल की बात रखते हुए कहा कि वह अपनी छोटी और मानसिक रूप से कमजोर बहन सुमन से बेहद स्नेह रखती है. वह उसी युवक से शादी करेगी जो उन दोनों बहनों से एक साथ विवाह रचाएगा।

हरिओम के अनुसार, एक बार तो वह और उसके परिवार वाले यह शर्त सुनकर हैरान रह गए. लेकिन जब कांता ने कहा कि छोटी बहन सुमन की देखभाल ज़िंदगी भर करना चाहती है तो उन्हें दोनों बहनों के अटूट स्नेह का अहसास हो गया. फिर लड़के के परिवार ने इस विवाह के लिए हामी भर दी।

दुल्हन कांता ने बताया कि वह अपनी छोटी बहन सुमन को अपने साथ साए की तरह रखती आई है. ऐसे में वह नहीं चाहती थी कि उसका विवाह कहीं ओर हो, और उसे उपहास का शिकार होना पड़े. लिहाजा, उसने यही सोच रखा था कि वह उसी युवक से विवाह करेगी, जो कि हम दोनों बहनों से एक साथ विवाह करेगा और हरिओम ऐसा करने का राज़ी हो गए।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/