कॉलेज की छात्रा शिक्षक के साथ करना चाहती थी शादी , परिजनों के इंकार करने पर उठाया यह कदम / लोकसभा चुनाव के बीच बुरे फंसे PCC चीफ , जाना पड़ सकता है दो साल के लिए जेल / कांग्रेस के कर्मो की सजा लोकसभा चुनाव में जनता देगी , दिनेश शर्मा अन्नपूर्णा / कल चाम्पा में गरजेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे , देखे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पूरा शेड्यूल / जांजगीर चाम्पा - ग्रामीणों ने लिया लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का फैसला , प्रसासन में मचा हड़कंप / सक्ती - भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ सरपंच पति गिरफ्तार , भेजा गया जेल / छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन के एक हजार में तो हमारा गुड़ाखू और चेप्टी भी नहीं आएगा , हम दिल्ली जाएगा और,, / छत्तीसगढ़ - जिला अस्पताल में पदस्थ नेत्र सहायक ने अपनी भाभी को बनाया हवस का शिकार , हुआ गिरफ्तार / छत्तीसगढ़ - शादी समारोह में ड्राई आइस खाने से मासूम की मौत, घर में पसरा मातम , पुलिस जांच में जुटी / 
छत्तीसगढ़ - पति के अवैध संबंध का विरोध करना पत्नी को पड़ा भारी , पति ने उतारा मौत के घाट

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - पति के अवैध संबंध का विरोध करना पत्नी को पड़ा भारी , पति ने उतारा मौत के घाट

80.67

धमतरी
धमतरी 02 मई 2023 - पति के साथ दूसरी महिला से अवैध संबंध होने की बात को लेकर आए दिन पति-पत्नी के बीच लड़ाई होती थी। वहीं घटना के दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ, तो तैश में आकर पति ने अपनी पत्नी पर हंसिया से वारकर हत्या कर दी। फिलहाल आरोपित पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कुरूद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी गोपी चतुर्वेदी 34 वर्ष तर्रीपारा जिला गरियाबंद कुरूद थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि कुरूद ब्लाक के ग्राम अछोटी निवासी सुशीला टंडन 34 वर्ष का उनके ही पति गोविंद टंडन 40 वर्ष ने घरेलू विवाद को लेकर 01 मई की शाम 07 बजे सुशीला के कमर व हाथ में हंसिया से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे सुशीला टंडन की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए कुरूद अस्पताल लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों को सौंप दिया। इधर पुलिस ने आरोपित पति को तत्काल गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी दूसरे महिला के साथ उसके अवैध संबंधों को लेकर गाली-गलौज करती थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन लड़ाई झगड़ा होता था। घटना के दिन भी पति-पत्नी के साथ लड़ाई झगड़ा हुआ। इससे आक्रोशित होकर आरोपित ने गुस्से में पत्नी को हंसिया से मार कर हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपित के पास से धारदार हंसिया एवं घटना स्थल से भौतिक साक्ष्य एकत्रित कर जब्त किया है। पुलिस ने आरोपित गोविद टंडन 39 वर्ष ग्राम अछोटी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/