कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को चुनाव जिताने के लिए पार्टी ने इन दिग्गजों को उतारा मैदान में , देखे लिस्ट / प्रेमी ने पहले प्रेमिका के मांग में भरा सिंदूर फिर कनपटी पर मार दी गोली , और कर ली खुदकुशी / छत्तीसगढ़ - मंदबुद्धि नाबालिग के साथ गैंगरेप , पेट निकलने के बाद हुआ मामले का खुलासा /  छत्तीसगढ़ - B.Ed पास शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर , नौकरी को लेकर CM साय ने कही यह बड़ी बात / CM विष्णुदेव साय ने उड़ीसा में भरी हुंकार , कहा उड़ीसा की जनता देश मे फिर से बनाएगी मोदी सरकार / पूरे छत्तीसगढ़ में छाई काली घटा , तेज हवा के साथ बारिश की संभावना , इन जिलों में अलर्ट जारी / छत्तीसगढ़ - पायलट की सभा मे पूर्व मंत्री जयसिंह को नही मिली कुर्शी , मंच पर काफी देर तक खड़े रहने के बाद वापस उतरे / बड़ी खबर - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर , हादसे में 06 यात्रियों की मौत , 15 से अधिक घायल / छत्तीसगढ़ - कांग्रेस का फर्जी प्रदेश अध्यक्ष अरशद लारी गिरफ्तार , इस कांड के बाद 06 महीने से था फरार / 
तेज रफ्तार कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर , दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

   cgwebnews.in   

तेज रफ्तार कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर , दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

50.89

उत्तर प्रदेश
बलरामपुर 08 अप्रैल 2023 - उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में भीषण हादसा हुआ है. यहां एक कार हादसे का शिकार हो गई. जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल हैं. हादसे का शिकार हुआ परिवार देवरिया जिले का रहने वाला है. सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।

जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 2 बजे बलरामपुर से बस्ती की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार हादसे का शिकार हो गई. हादसा इतना वीभत्स था कि कार के परखच्चे उड़ गए. कार में सवार 6 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. कार में पति-पत्नी के अलावा एक युवक व तीन बच्चे सवार थे. यह परिवार देवरिया जिले के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के बंकुल गांव का था।

कार की टक्कर जिस वाहन से टक्कर हुई है, अभी उसका पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश में तीन टीमें बना दी हैं. वाहन की खोजबीन की जा रही है. पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

बलरामपुर में घटनास्थल पर पहुंचे मृतक सोनू शाह के पिता पारस शाह ने बताया कि उनका बेटा सोनू नैनीताल के लाल कुआं में बिरला सेंचुरी पेपर मिल में काम करता था. वह परिवार के साथ देवरिया मिलने आ रहा था. उसी दौरान हादसा हो गया. मृतकों में सोनू शाह के अलावा उसकी पत्नी सुजावती देवी , भाई रवि शाह , बहन खुशी , बेटी रितिका व बेटा दिव्यांशु शामिल है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/