बॉलीवुड की वो 06 एक्ट्रेस जो फिल्मों से छापती है नोट लेकिन किसी भी चुनाव में नही डाल सकती है वोट / छत्तीसगढ़ - एक भाई ने दूसरे भाई को दी खौफनाक मौत , हत्या की वजह जानकर हो जाएंगे हैरान / छत्तीसगढ़ - पालिका अध्यक्ष की विदाई तय , हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका , जाने क्या है पूरा मामला / पतंजलि के लिवामृत एडवांस , मधुनाशिनी वटी सहित इन 14 प्रोडक्ट पर लगा बैन , अब मार्केट में नही दिखेगी यह दवा / प्रज्वल रेवन्ना के कदमो की आहट से सिहर जाती थी महिलाएं , दुनिया के सबसे बड़े सेक्स स्कैंडल में सबसे बड़ा खुलासा / छत्तीसगढ़ - जीजा ने साले को बेरहमी से उतारा मौत के घाट , हत्या की वजह जानकर हो जाएंगे हैरान / कॉलेज की छात्रा शिक्षक के साथ करना चाहती थी शादी , परिजनों के इंकार करने पर उठाया यह कदम / लोकसभा चुनाव के बीच बुरे फंसे PCC चीफ , जाना पड़ सकता है दो साल के लिए जेल / कांग्रेस के कर्मो की सजा लोकसभा चुनाव में जनता देगी , दिनेश शर्मा अन्नपूर्णा / 
सक्ती - बेटी से बात करता था युवक , नाराज पिता ने बेटे के साथ मिलकर उतार दिया मौत के घाट

   cgwebnews.in   

सक्ती - बेटी से बात करता था युवक , नाराज पिता ने बेटे के साथ मिलकर उतार दिया मौत के घाट

33.95

सक्ती
सक्ती 08 अप्रैल 2023 - बाराद्वार में बाप बेटे ने चाकू से गोदकर एक युवक को बुरी तरह घायल कर दिया। इलाज के दौरान बिलासपुर के सिम्स चिकित्सालय में युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बाराद्वार निवासी 19 वर्षीय सिद्धेश्वर पटेल का गांव के ही संतोष दास महंत की बेटी से फोन पर बातचीत होती थी। इसे लेकर बेटी के परिवार वाले उससे और युवक से नाराज थे। पिता और उसके परिवार के दूसरे लोगों ने सिद्धेश्वर को चेतावनी दी थी कि वह उसकी बेटी से दूर रहे। बताया जाता है कि इसके बाद सिद्धेश्वर ने लडक़ी से मिलना बंद कर दिया था लेकिन फोन पर उनकी बातचीत होती थी। पुलिस के मुताबिक 6 अप्रैल की शाम को सिद्धेश्वर पटेल गांव की दुकान में घरेलू सामान लेने के लिए गया था।

इसी दौरान संतोष दास महंत ने वहां पहुंचकर सिद्धेश्वर पर आरोप लगाया कि वह उसकी बेटी को परेशान करता है। युवक ने सफाई देने की कोशिश की कि मैं फोन नहीं करता हूं वही फोन करती है। थोड़ी देर में उसका बेटा विमल दास महंत भी चाकू लेकर वहां पहुंच गया। दोनों में सिद्धेश्वर को पकड़ कर चाकू से कई वार किए। 

इससे सिद्धेश्वर की पेट, छाती व हाथ में चोट आई और खून निकलने लगा। सिद्धेश्वर के चाचा छत राम उसे तुरंत जांजगीर जिला अस्पताल लेकर आए। हालत गंभीर होने के कारण 6 अप्रैल को ही रात में उसे सिम्स बिलासपुर लाकर भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान सिद्धेश्वर की शुक्रवार की शाम मौत हो गई। पुलिस ने चाकूबाजी की घटना के बाद ही आरोपी बाप और बेटे को धारा 307 आईपीसी के तहत गिरफ्तार कर लिया था। कल उन्हें रिमांड पर जेल भेज दिया गया था। अब उनके विरुद्ध धारा 302 का अपराध दर्ज किया गया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/