नाबालिग प्रेमी जोड़े की कुँए में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / 12 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रोहित मालवी रंगेहाथ गिरफ्तार , लोकायुक्त की कार्यवाही / छत्तीसगढ़ - थाने में पूछताछ के दौरान महिला से बदसलूकी करना आरक्षक को पड़ा भारी , हुआ लाईन अटैच / छत्तीसगढ़ - इस दिन जारी होंगे ओपन स्कूल 10वीं 12वीं बोर्ड के नतीजे , इस लिंक पर चेक कर सकते है रिजल्ट / जांजगीर चाम्पा - इन 12 पदों पर होगी सीधी भर्ती , सैलरी 25 हजार प्रतिमाह / छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित बाईक पेंड़ से टकराई , हादसे में फूफा और भतीजे की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ - सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर का पर्दाफाश , एक महिला गिरफ्तार , इसलिए किया था कांड / छत्तीसगढ़ - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिया इस्तीफा , कांग्रेस नेता ने कहा नियम विरुद्ध किये है काम / प्यार करने की तालिबानी सजा , पहले पिलाया पेशाब फिर जूतों की माला पहना कर निकाला जुलूस / 
छत्तीसगढ़ - जनपद पंचायत अध्यक्ष व कांग्रेस नेता देहाती जूते और चप्पलों की माला पहन कर पहुँचे कार्यालय , जाने क्या है मामला

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - जनपद पंचायत अध्यक्ष व कांग्रेस नेता देहाती  जूते और चप्पलों की माला पहन कर पहुँचे कार्यालय , जाने क्या है मामला

70.95

सूरजपुर
सूरजपुर 17 जनवरी 2023 - सूरजपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष ने स्वयं से जूते और चप्पलों की माला बनाकर पहन लिया ऐसा अनोखा कारनामा उन्होंने विरोध प्रदर्शन करने के लिए किया। उल्लेखनीय है कि, सूरजपुर जनपद पंचायत के कांग्रेसी अध्यक्ष जगलाल देहाती ने अपनी ही पार्टी की सरकार में प्रशासन पर अपनी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जूते चप्पल की माला पहन कर विरोध प्रदर्शन किया। 

जनपद अध्यक्ष का कहना है कि आज सूरजपुर जिला मुख्यालय में यातायात विभाग के द्वारा 33 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा था इस आयोजन में वे स्वयं भी गए थे, लेकिन उन्हें ना तो मंच पर स्थान दिया गया और ना ही उन्हें सम्मानित किया गया। साथ ही लगतार उन्हें सरकारी कार्यक्रमों में उचित जगह नहीं मिल रही है।

जिससे नाराज होकर सरकार को संदेश देने की बात कहते हुए जूते-चप्पलों का माला पहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं जनपद पंचायत अध्यक्ष जगलाल देहाती ने जूता चप्पल से बनी माला पहनकर सोशल मीडिया में भी अपना विरोध प्रदर्शन किया। सबसे खास बात यह है कि जगलाल देहाती कांग्रेस पार्टी के ही कार्यकर्ता हैं और कांग्रेस ने ही उन्हें जनपद अध्यक्ष बनाया है। इस प्रदर्शन पर उनका कहना है कि यह आदिवासी क्षेत्र है, जहां आदिवासियों का अपमान हो रहा है जिसकी शिकायत वे प्रदेश स्तर पर भी करेंगे। जबकि प्रदेश कांग्रेस संगठन मंत्री ने अभी एक लेटर जारी कर के कार्यकर्ताओं को सम्मान देने की बात कही थी।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/