लिव इन पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कैदी ने मांगी पैरोल , जज ने दिया यह फैसला / छत्तीसगढ़ - साय मंत्रिमंडल का 12वा मंत्री कौन?? , अजय , अमर या फिर मूणत , फैसला जल्द / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - ब्लाॅक कांग्रेस उपाध्यक्ष की बीच सड़क पर गोली मार कर हत्या , पूरे जिले में नाकाबंदी / नई नवेली भाभी को दिल दे बैठा देवर , भाभी ने भी दिया ग्रीन सिग्नल , फिर हो गया यह कांड / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बाईक डिवाइडर से टकराई , एक युवक की मौत और एक गंभीर / पूर्व उपमुख्यमंत्री का निधन, निजी हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस, पार्टी में शोक की लहर / विधायक ने युवक को मारा थप्पड़ , बदले में युवक ने भी विधायक जी को जड़ दिया झन्नाटेदार तमाचा / अचानक आये तेज आंधी से होर्डिंग गिरा , 08 लोगो की दब कर मौत , 60 से अधिक घायल  / छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड के पुनर्मूल्यांकन की आवेदन प्रक्रिया शुरु , पढ़े अंतिम तारीख सहित पूरी डिटेल / 
जांजगीर चाम्पा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने इस बात के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

   cgwebnews.in   

जांजगीर चाम्पा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने इस बात के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

21.73

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चाम्पा 18 नवम्बर 2022 -  कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज राजस्व विभाग के कामकाजों की समीक्षा करते हुए राजस्व अधिकारियों एसडीएम , तहसीलदार , नायब तहसीलदारों को निर्देशित किया कि आम जनता की समस्याओं को ध्यान से सुनने के साथ इसके निराकरण समय पर करना सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने सख्त हिदायत दी है कि आमनागरिको को राजस्व प्रकरण के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े।
      
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के सभी राजस्व अधिकारियों की बैठक लेते हुए कलेक्टर ने सीमांकन, डाइवर्सन, अविवादित, विवादित नामांतरण, बंटवारा, वृक्ष कटाई हेतु प्राप्त आवेदनों का निराकरण, भूमि आबंटन, जाति, निवास, आय प्रमाणपत्र, पटवारी की उपलब्धता और अभिलेख दूरस्तीकरण, भू-राजस्व वसूली, भू-अर्जन प्रकरणों का मुआवजा भुगतान की स्थिति, भू-अर्जन प्रकरणों के लंबित प्रकरणों, चिटफंड कम्पनी के चिन्हित सम्पत्तियों आदि की विस्तार से समीक्षा की। 
     
कलेक्टर ने मुख्यमंत्री आगमन के दौरान भेंट मुलाकातों में प्राप्त आवेदनों का निराकरण प्राथमिकता से करने, राजस्व पुस्तक परिपत्र अंतर्गत पीड़ित परिवारों की जांच कर राशि उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने गौठानों में किसानों से पैरादान को प्रोत्साहन करने के भी निर्देश दिए। 

बैठक में अपर कलेक्टर एस पी वैद्य , संयुक्त कलेक्टर गुड्डू लाल जगत , SDM श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू , आर के तंबोली , डॉ आराध्या राहुल कुमार , श्रीमती ममता यादव सहित तहसीलदार , नायब तहसीलदार उपस्थित थे। 
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/